For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Chandra Grahan 2021: जानें नवंबर की कौन सी तारीख को लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण

|

Chandra Grahan November 2021 Date & Timing in India: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण इसी महीने यानी नवंबर में लगने वाला है। यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। ग्रहण की स्थिति को नकारात्मक रूप में देखा जाता है। इस वजह से ग्रहण के समय में कई तरह के कार्यों की मनाही होती है। इस अवधि में किसी तरह के शुभ कार्य भी नहीं किए जाते हैं। जानते हैं साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगा रहा है और यह कहां देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण की तिथि और समय

चंद्र ग्रहण की तिथि और समय

नवंबर की 19 तारीख को साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि भी है। ग्रहण सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 33 मिनट पर इसका समापन होगा।

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

जानकारों के मुताबिक, 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप और पूर्वी एशिया में नजर आएगा। भारत की बात करें तो यह देश में असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों को इलाकों को छोड़ कर कहीं दिखाई नहीं देगा। इन राज्यों में भी केवल कुछ पल के लिए ही ग्रहण देखा जा सकेगा।

यह होगा उपछाया ग्रहण

यह होगा उपछाया ग्रहण

ग्रहण से पहले ही सूतक काल लग जाता है जिसमें कई तरह की बैटन का ख्याल रखा जाता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इससे विशेषतौर पर बचा कर रखा जाता है। 19 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण उपछाया ग्रहण होगा इसलिए इसमें सूतक काल नहीं होगा। पूर्ण ग्रहण की स्थिति में सूतक काल लगता है और उस अवधि में उससे जुड़े नियमों का पालन भी किया जाता है।

सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण

नवंबर माह में चंद्र ग्रहण लगने के पश्चात अगले महीने यानी दिसंबर में सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी उपछाया ग्रहण होगा और इसमें भी सूतक काल मान्य नहीं होगा।

FAQ's
  • 2021 में अगला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

    साल 2021 का अगला चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने वाला है। यह उपछाया ग्रहण होगा इसलिए इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा।

  • 2021 में अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

    साल 2021 का अगला सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने वाला है। यह उपछाया ग्रहण होगा इसलिए इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा।

English summary

Lunar Eclipse November 2021: Date, Timings in India, Sutak Kaal and other Details in Hindi

A partial lunar eclipse will take place on Friday, November 19, 2021. Check out the details of the eclipse in Hindi.
Desktop Bottom Promotion