For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानें कब से शुरू हो रहे हैं माघ गुप्त नवरात्रि और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

|

हिंदू धर्म में माघ माह का विशेष महत्व है और इस महीने में आने वाले नवरात्र की भी धार्मिक महत्ता काफी अधिक मानी गयी है। वैसे तो साल में चार नवरात्र आते हैं, मगर लोगों के बीच चैत्र और शारदीय नवरात्रि के प्रति ज्यादा उत्साह देखा जाता है। वहीं इसके अलावा माघ और आषाढ़ माह में भी नवरात्र का पर्व आता है और ये गुप्त नवरात्र कहलाए जाते हैं। तांत्रिक और दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए गुप्त नवरात्र ख़ास महत्व रखते हैं।

Magh Gupt Navratri: Date List, Shubh Muhurat, Puja Timings in Hindi

आम नवरात्रों में मां की आराधना सात्विक और तांत्रिक दोनों ही करते हैं, लेकिन गुप्त नवरात्रों में माता की साधना ज्यादातर तांत्रिक ही करते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं माघ महीने में पड़ने वाले नवरात्र कब से शुरू हो रहे हैं और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि

माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि

प्रतिपदा तिथि शुरू 11 फरवरी 2021 की रात 12 बजकर 34 मिनट पर

प्रतिपदा तिथि समाप्त 12 फरवरी 2021 की रात 02 बजकर 29 मिनट पर

कलश स्थापना मुहूर्त

कलश स्थापना मुहूर्त

सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 59 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक

माघ गुप्त नवरात्रि 2021 कैलेंडर

माघ गुप्त नवरात्रि 2021 कैलेंडर

12 फरवरी 2021, शुक्रवार: प्रतिपदा - घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा

13 फरवरी 2021, शनिवार: द्वितीया - ब्रह्मचारिणी पूजा

14 फरवरी 2021, रविवार: तृतीया - चन्द्रघन्टा पूजा

15 फरवरी 2021, सोमवार: चतुर्थी - कुष्माण्डा पूजा

16 फरवरी 2021, मंगलवार: पञ्चमी - स्कन्दमाता पूजा

17 फरवरी 2021, बुधवार: षष्ठी - कात्यायनी पूजा

18 फरवरी 2021, वीरवार: षष्ठी -

19 फरवरी 2021, शुक्रवार: सप्तमी - कालरात्रि पूजा

20 फरवरी 2021, शनिवार: अष्टमी - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा

21 फरवरी 2021, रविवार: नवमी - सिद्धिदात्री पूजा, नवरात्रि पारण

English summary

Magh Gupt Navratri 2021 Date, Time, Shubh Muhurt, Puja Vidhi in Hindi

Gupt Navratri: The Ashadha and Magh Navratri are called Gupt. Check out the details of Magh Gupt Navratri of this year in Hindi.
Desktop Bottom Promotion