Just In
- 38 min ago
किचन के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी
- 1 hr ago
अपनी कमर और रीढ़ को मजबूत रखने के लिए सुहाना खान करती है कागासन, जानें इसके फायदे
- 3 hrs ago
Bada Mangal 2022: ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल आज, जरूर कर लें इन मंत्रों का जाप
- 4 hrs ago
आपको भी है हर चीज में टौमेटो केचप डालकर खाने की आदत, इसे पढ़ने के बाद अपनी इस आदत से तौबा कर लेंगे आप
Don't Miss
- News
गेहूं निर्यात पर लगा प्रतिबंध, बंदरगाहों पर अटके मध्य प्रदेश के हजारों ट्रक!
- Finance
Sensex में 1345 अंक की तूफानी तेजी, लेकिन LIC ने रुलाया
- Automobiles
हुंडई एक्सेंट प्राइम ने भारतीय बाजार को कहा अलविदा, जानें कंपनी ने क्यों बंद की अपनी पाॅपुलर कार
- Movies
तारक मेहता के फैंस लिए बुरी खबर,14 साल बाद मेकर्स के कारण शैलश लोढ़ा ने छोड़ा शो, क्या है सच?
- Technology
WhatsApp New leak : होने वाले है Status Section में कुछ बदलाव
- Education
MBSE HSLC Result 2022 Marksheet Download मिजोरम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें
- Travel
Mount Abu Summer Festival 2022: कैसे व कब पहुंचें माउंट आबू
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
खरमास हुआ पूरा, देखें माघ के पावन महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त
हिन्दू रीति रिवाजों में विवाह सबसे अधिक मांगलिक और शुभ कार्य माना जाता है। खरमास के लगने के कारण पिछले एक महीने से विवाह कार्यों पर रोक लगी हुई थी। लेकिन 18 जनवरी से माघ माह के शुरू होते ही विवाह मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे और मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकेंगे। 18 जनवरी के दिन पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग दिनभर रहेगा। इस दृष्टि से इस माह की शुरुआत शुभ होने मानी जा रही है। विवाह के साथ-साथ नामकरण, यज्ञोपवीत संस्कार, गृह प्रवेश और अन्य यज्ञ-हवन आयोजित किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं माघ महीने में पड़ने जा रहे सभी विवाह मुहूर्तों के बारें में।
माघ महीने में ढेर सारे विवाह मुहूर्त मिलने वाले हैं। विवाह का पहला मुहूर्त 22 जनवरी को है और उसके अगले ही दिन 23 जनवरी को दूसरा विवाह मुहूर्त है।
इसके बाद 25 और 26 जनवरी को भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होगा।
एक हफ्ते के इंतज़ार के बाद फरवरी माह में शादी के शुभ दिन शुरू होंगे। 5 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त होगा अर्थात् इस दिन विवाह के लिए बहुत ही मांगलिक मुहूर्त होने वाला है।
इसके बाद 6, 7, 9, 10, 11 और 12 फरवरी की तारीखें भी शादी के लिए बेहद शुभ होंगी। इसके बाद 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा के साथ ही माघ के महीने का अंत हो जाएगा। लेकिन विवाह के शुभ मुहूर्तों का सिलसिला आगे आने वाले कुछ महीनों तक चलेगा।