For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा बड़ा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

|

मंगल ग्रह को ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह 14 अप्रैल 2021 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में सुबह 01 बजकर 16 मिनट पर गोचर करेगा। इस राशि में प्रवेश के बाद से जातकों को कई तरह के बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। जातक को सामाजिक, मानसिक और शारीरिक कठिनाईयां झेलनी पड़ सकती हैं। जानते हैं मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:

मेष राशि:

मेष राशि के नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मगर इससे आप घबराएं नहीं। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा और आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि:

मंगल ग्रह वृषभ राशि से ही निकलने वाला है। इस गोचर से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस राशि के व्यापारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:

इस राशि के जातकों पर यह गोचर काफी प्रभाव डाल सकता है। इनके स्वभाव में बदलाव होगा। आपको किसी के साथ भी वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी सी नोक-झोंक बड़ी लड़ाई में बदल सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

कर्क राशि:

कर्क राशि:

इस राशि के जातकों को सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य सामान्य नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिए ये समय काफी बढ़िया है। इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह राशि:

सिंह राशि:

सिंह राशि के लोगों के लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके वरिष्ठ भी आपसे प्रभावित होंगे। आप हर तरह की मुश्किल का सामना साहस और धैर्य के साथ करेंगे।

कन्या राशि:

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय मिलाजुला रहने की उम्मीद है। कामकाज के क्षेत्र में स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। इस अवधि में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, आप सावधान रहें। बेरोजगार जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि:

तुला राशि:

इस अवधि में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मगर आपको अपने खर्चों पर नजर बनाये रखने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि:

घर परिवार में कलह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ आपका मनमुटाव रहेगा जिससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।

धनु राशि:

धनु राशि:

धनु राशि के लोगों को इस अवधि में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। ये समय आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। दफ्तर में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

मकर राशि:

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। आपको कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। दफ्तर में आपका काम समय पर पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से काफी खुश रहेंगे। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि:

मंगल के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन रहेगी जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मीन राशि:

मीन राशि:

कामकाज के क्षेत्र में आपको सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। इस अवधि में आप नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। मंगल के गोचर से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

English summary

Mars Transit in Gemini on 14 April 2021 Effects on Zodiac Signs in Hindi

Mars Transit in Gemini Effects on Zodiac Signs in Hindi : The Mars Transit in Gemini will take place on 14 April 2021.
Desktop Bottom Promotion