For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नाग पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना हाथ लगेगा पछतावा और झेलना पड़ जाएगा बड़ा नुकसान

|

हर साल श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय बताया गया है। वहीं नाग देव भी महादेव के बीएड करीब माने गये हैं। इस वजह से नाग पंचमी उत्सव की महत्ता काफी अधिक बढ़ जाती है। इस दिन पूरे विधि विधान से नाग देव का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर अथवा मन्दिर में ही नाग देव की प्रतिमा का पूजन करना चाहिए। नाग पंचमी के दिन कुछ कामों की मनाही भी होती है। जानते हैं नाग देव से जुड़े इस पर्व के दिन कौन से काम करने से बचना चाहिए।

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी के दिन क्या करें क्या नहीं करें | Boldsky

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

नाग पंचमी के दिन किसी भी नाग को किसी भी तरह से ना सताएं। इस दिन नाग देव की पूजा करने का विधान है। उनको किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं। नागपंचमी के दिन सांप ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के जीव जंतु को नहीं मारना चाहिए। ऐसा करने से आपको नागदेवता के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

नाग पंचमी के दिन भूमि की खुदाई नहीं की जाती है। इस दिन जमीन में हल चलाना वर्जित माना गया है।

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

इस दिन साग काटने की भी मनाई है। जी हां, इस दिन हरे पत्तेदार सब्जियों को न तो काटना चाहिए और न हीं पकाना चाहिए।

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

नाग पंचमी के दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई भी नहीं की जाती है। इस दिन सुई धागे से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं किया जाता है।

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

इस दिन तवा और लोहे की कड़ाही आदि पर भोजन नहीं पकाया जाता है। नाग पंचमी के दिन अग्नि पर तवा और लोहे की कड़ाही चढ़ाने की मनाही है।

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

नाग पंचमी पर जीवित नाग की पूजा के बजाय मूर्ति की पूजा करें। सांप या नाग को दूध भी न पिलाएं। वो मांसाहार का सेवन करते हैं ऐसे में उनके लिए दूध जहर समान होता है जिसके चलते उनकी मृत्यु हो सकती है।

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

नाग पंचमी के दिन घर में कलेश न करें। किसी की निंदा या चुगली करने की भूल न करें। इस दिन न तो घर में तामसिक भोजन बनाएं और न ही उसका सेवन करें। ऐसा करने से जीवन में कष्ट बढ़ सकता है।

English summary

Nag Panchami 2021: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi

Nag Panchami: Should Not Do These Things on Nag Panchami in Hindi
Desktop Bottom Promotion