For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस नवरात्रि पर चाहते हैं मां दुर्गा की विशेष कृपा तो जरुर जान लें नौ दिन के अनुसार शुभ रंग

|

हिंदू धर्म में नवरात्रि की विशेष महत्ता है। पंचांग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्रि आटे हैं। साल 2021 में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 7 अक्टूबर से होने वाला है और 15 अक्टूबर को इसका समापन होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों का पूजन किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन अलग अलग रंग के कपड़े पहनने का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। जानते हैं इस साल नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग रहेगा लकी।

पहला दिन

पहला दिन

नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना किया जाता है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस साल नवरात्रि का शुभारंभ 7 अक्टूबर, गुरुवार से हो रहा है। इस दिन आप पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

दूसरा दिन

दूसरा दिन

दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्राचारिणी रूप की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

तीसरा दिन

तीसरा दिन

इस दिन चंद्रघंटा माता की पूजा की जाती है। आप मां का विशेष आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो ग्रे रंग के वस्त्र धारण करें।

चौथा दिन

चौथा दिन

नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर मां कुष्मांडा का पूजन किया जाता है। इस साल आप पूजा के लिए नारंगी रंग के वस्त्र पहनें। मां की कृपा जरुर होगी।

पांचवा दिन

पांचवा दिन

इस दिन प्रेम और स्नेह की स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है। यदि आप उनका विशेष आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

छठा दिन

छठा दिन

नवरात्र के छठे दिन पर माता कात्यायनी का पूजन किया जाता है। इस दिन पूजा के लिए आप लाल रंग के वस्त्र पहनें।

सातवां दिन

सातवां दिन

सातवें दिन माता कालरात्रि की आराधना की जाती है। इनकी पूजा के लिए नीला रंग पहनना शुभ रहेगा।

आठवां दिन

आठवां दिन

नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी को समर्पित है। इस दिन आप गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें। मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का आशीर्वाद जरुर मिलेगा।

नौवां दिन

नौवां दिन

नौ दिन के इस उत्सव में अंतिम तिथि पर माता सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। इस साल आप बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करें।

English summary

Navratri 2021: 9 Avatars of Durga & 9 Colours to Wear This Festive Week

Navratri 2021 starts on October 07, Thursday and will end with Vijaya Dasami celebration on October 15, Friday. Check out Navratri's lucky colour list.
Desktop Bottom Promotion