For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Navratri Calender 2021: कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

|

हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए नवरात्रि का महत्व बहुत अधिक है। चैत्र और शरद नवरात्रि का इंतजार बेसब्री से किया जाता है। हर साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इसके बाद नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग अलग रूपों का पूजन किया जाता है। लोगों की ऐसी आस्था है कि इस दौरान देवी मां स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। पितृ पक्ष के समाप्त होने के बाद ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो जाएगी। जानते हैं साल 2021 में नवरात्रि की शुरुआत किस तारीख से हो रही है और कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगे?

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगे?

इस साल यानी 2021 में शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर, वीरवार से शुरू होंगे। इसी दिन कलश स्थापना अथवा घटस्थापना किया जाएगा। नवरात्र के प्रथम दिन पर माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है।

घटस्थापना शुभ मुहूर्त

घटस्थापना शुभ मुहूर्त

तिथि: 7 अक्टूबर, 2021

समय: सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि 2021 कैलेंडर

शारदीय नवरात्रि 2021 कैलेंडर

07 अक्टूबर 2021, वीरवर: नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री की पूजा

08 अक्टूबर 2021, शुक्रवार: नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

09 अक्टूबर 2021, शनिवार: नवरात्रि का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा पूजा व मां कुष्मांडा पूजा

10 अक्टूबर 2021, इतवार: नवरात्रि का चौथा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा

11 अक्टूबर 2021, सोमवार: नवरात्रि का पांचवा दिन, मां कात्यायनी की पूजा

12 अक्टूबर 2021, मंगलवार: नवरात्रि का छठा दिन, मां कालरात्रि की पूजा

13 अक्टूबर 2021, बुधवार: नवरात्रि का सातवां दिन, दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन, मां महागौरी की पूजा

14 अक्टूबर 2021, गुरुवार: नवरात्रि का आठवां दिन, महानवमी एवं हवन, कन्या पूजन

15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार: नवरात्रि का दसवां दिन, नवरात्रि व्रत का पारण, दशहरा

English summary

Navratri Calendar 2021: Start and End Date, Kalash Sthapana Date and Muhurat in Hindi

Navratri 2021 is being started from October 7th, 2021 and ends on October 15th, 2021. Check out the date and shubh muhurat for kalash sthapana.
Story first published: Thursday, September 23, 2021, 18:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion