For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानें अक्टूबर माह में आने वाले नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा त्योहारों की तिथि, देखें पूरी लिस्ट

|

साल 2020 के दसवें माह अक्टूबर का आगाज हो चुका है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने में कई बड़े और खास तीज त्योहार आने वाले हैं। लोग साल भर इन उत्सव का इंतजार करते हैं। पूरे भारत में इन त्योहारों की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। अक्टूबर के महीने में नवरात्रि, दशहरा जैसे पर्व आएंगे और कार्तिक माह भी लग जाएगा। देख लेते हैं कि अक्टूबर के महीने में आने वाले तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट तथा तारीख।

1 अक्टूबर 2020: आश्विन अधिक पूर्णिमा व्रत

1 अक्टूबर 2020: आश्विन अधिक पूर्णिमा व्रत

अक्टूबर महीने की पहली तारीख को अधिक मास पूर्णिमा रहेगी। इस दिन दान-पुण्य का काम करने से विशेष लाभ मिलता है।

नवरात्रि 2020: भूलवश टूट गया है व्रत, घबराएं नहीं करें ये उपायनवरात्रि 2020: भूलवश टूट गया है व्रत, घबराएं नहीं करें ये उपाय

5 अक्टूबर 2020: संकष्टी चतुर्थी

5 अक्टूबर 2020: संकष्टी चतुर्थी

इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रहेगा। इस दिन भक्त गणपति भगवान को दूर्वा चढ़ाएं और 'ऊँ गं गणपतयै नम:' मंत्र का जप करें।

13 अक्टूबर 2020: कमला एकादशी

13 अक्टूबर 2020: कमला एकादशी

इस दिन अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। यह एकादशी कमला एकादशी कहलाता है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत किया जाता है। पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि 2020: इस दिन होगा दुर्गा अष्टमी पूजन, जानें मुहूर्त-पूजा विधि तथा मंत्रनवरात्रि 2020: इस दिन होगा दुर्गा अष्टमी पूजन, जानें मुहूर्त-पूजा विधि तथा मंत्र

अक्टूबर 2020 महीने में पड़ने वाले त्यौहार और व्रत की पूरी लिस्ट |October 2020 Festival List |Boldsky
15 अक्टूबर 2020: मासिक शिवरात्रि

15 अक्टूबर 2020: मासिक शिवरात्रि

15 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

16 अक्टूबर 2020: अमावस्या

16 अक्टूबर 2020: अमावस्या

16 अक्टूबर के दिन अधिकमास की अमावस्या है। इसी दिन अधिकमास का समापन हो जाएगा। अमावस्या के दिन नदी में स्नान किया जाता है और जरूरतमंदों को धन अथवा अन्न का दान करने की परंपरा है।

दशहरा के दिन शमी पूजन के अलावा इन कामों को करने की भी है परंपरादशहरा के दिन शमी पूजन के अलावा इन कामों को करने की भी है परंपरा

17 अक्टूबर 2020: शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना

17 अक्टूबर 2020: शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना

17 अक्टूबर, शनिवार के दिन अश्विन माह की नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इसी दिन घट स्थापना (कलश स्थापना) किया जाएगा।

24 अक्टूबर 2020: दुर्गा महा अष्टमी पूजा

24 अक्टूबर 2020: दुर्गा महा अष्टमी पूजा

24 अक्टूबर शनिवार के दिन दुर्गा अष्टमी है। इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है।

Dussehra 2020: सर्वसिद्धिदायक होती है दशहरा की तिथि, अबूझ मुहूर्त में किये जाते हैं शुभ कार्यDussehra 2020: सर्वसिद्धिदायक होती है दशहरा की तिथि, अबूझ मुहूर्त में किये जाते हैं शुभ कार्य

25 अक्टूबर 2020: महानवमी पूजा

25 अक्टूबर 2020: महानवमी पूजा

रविवार के दिन दुर्गा नवमी है। इस दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराया जाता है। छोटी कन्याओं को मां का स्वरूप माना जाता है और उन्हें कई उपहार भी दिए जाते हैं।

26 अक्टूबर 2020: दहशरा

26 अक्टूबर 2020: दहशरा

26 तारीख को दशहरा मनाया जाएगा। यह त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। वहीं मां दुर्गा ने सृष्टि को महिषासुर जैसे राक्षस से मुक्त किया था। इस दिन शमी पूजन भी किया जाता है।

भारत के अलावा इन देशों में भी गिरे थे माता सती के अंग, देखें कुल 51 शक्तिपीठ की सूचीभारत के अलावा इन देशों में भी गिरे थे माता सती के अंग, देखें कुल 51 शक्तिपीठ की सूची

27 अक्टूबर 2020: पापांकुशा एकादशी

27 अक्टूबर 2020: पापांकुशा एकादशी

27 अक्टूबर, मंगलवार के दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सभी पापों का प्रभाव खत्म होता है।

28 अक्टूबर 2020: प्रदोष व्रत

28 अक्टूबर 2020: प्रदोष व्रत

28 अक्टूबर, बुधवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

दुनिया का दूसरा बड़ा शक्तिपीठ है मां छिन्नमस्तिका देवी का मंदिर, जानें इससे जुड़े रहस्यदुनिया का दूसरा बड़ा शक्तिपीठ है मां छिन्नमस्तिका देवी का मंदिर, जानें इससे जुड़े रहस्य

29 अक्टूबर 2020: मिलाद-उन-नबी

29 अक्टूबर 2020: मिलाद-उन-नबी

मिलाद उन नबी का यह पर्व 29 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

30 अक्टूबर 2020: शरद पूर्णिमा/कोजागर पूजा

30 अक्टूबर 2020: शरद पूर्णिमा/कोजागर पूजा

30 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कोजागर पूजा की जाती है। शरद पूर्णिमा का दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ महालक्ष्मी की पूजन के भी उत्तम माना जाता है।

31 अक्टूबर 2020: कार्तिक मास आरंभ

31 अक्टूबर 2020: कार्तिक मास आरंभ

अक्टूबर माह की आखिरी तारीख से कार्तिक महीना शुरू हो जाएगा।

English summary

October 2020: List Of October Month Vrat And Festivals

To know about those festivals that will be celebrated in October month, check out this article.
Desktop Bottom Promotion