For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Penumbral Lunar Eclipse: जून के पहले हफ्ते में ही लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी जानकारी

|

लॉकडाउन के साथ तालमेल बैठाते हुए अब जून के महीने में पहुंच चुके हैं। साल 2020 में जून माह में एक नहीं बल्कि दो ग्रहण होने वाले हैं। ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि 5 जून को पड़ रही है। आपको बता दें कि 5 जून को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे और 18 मिनट तक रहेगा। जून 2020 की 21 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण क्यों खास है और क्या ये भारत में नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है और यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसी स्थिति तभी बनती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा क्रमानुसार एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। जून 5 को उपच्छाया चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह तब लगता है जब पृथ्वी की परिक्रमा करने के दौरान चंद्रमा पेनुम्ब्रा अर्थात धरती की परछाई के हल्के से भाग से होकर गुजरता है।

Most Read: JUNE 2020: इस महीने आएंगे गुप्त नवरात्र और निकलेगी जगन्नाथ यात्रा, देखें त्योहारों की लिस्टMost Read: JUNE 2020: इस महीने आएंगे गुप्त नवरात्र और निकलेगी जगन्नाथ यात्रा, देखें त्योहारों की लिस्ट

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण का समय शुरू - 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट पर

परमग्रास चंद्र ग्रहण - 6 जून को सुबह 12 बजकर 54 मिनट पर

उपछाया चंद्र ग्रहण से अंतिम स्पर्श - 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट पर

चंद्र ग्रहण का कुल समय - 3 घंटे और 18 मिनट

पूरे भारत में दिखेगा ग्रहण

पूरे भारत में दिखेगा ग्रहण

इस ग्रहण को एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग देख सकेंगे। मगर उपछाया चंद्र ग्रहण होने की वजह से लोगों को सामान्य चांद और इस ग्रहण वाले चांद के बीच ज्यादा परिवर्तन नजर नहीं आएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के बजाय उपछाया ग्रहण होने के कारण चांद मलिन अर्थात थोड़ा मटमैला सा दिखाई देगा।

Most Read: राई के दाने भी पलट सकते हैं आपकी किस्मत, जानें इसके अचूक टोटकेMost Read: राई के दाने भी पलट सकते हैं आपकी किस्मत, जानें इसके अचूक टोटके

साल 2020 के चंद्र ग्रहण

साल 2020 के चंद्र ग्रहण

गौरतलब है कि साल 2020 में चार चंद्र ग्रहण हैं। जनवरी में एक हो चुका है। 5 जून के बाद जुलाई और फिर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण नवंबर में लगने वाला है।

Most Read: बुध कर चुका है राशि परिवर्तन, केवल इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहालीMost Read: बुध कर चुका है राशि परिवर्तन, केवल इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली

English summary

Penumbral Lunar Eclipse June 2020: Date, Timings And How To Watch

The second penumbral lunar eclipse of 2020 is likely to occur on the intervening night of June 5 and June 6.
Desktop Bottom Promotion