For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Phalgun Month 2022: जानें फाल्गुन माह का महत्व और इस महीने आने वाले त्योहारों की तिथि

|

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह साल का आखिरी महीना होता है जो माघ महीने के बाद आता है। इस महीने के साथ ही शरद ऋतु की विदाई होती है तो वहीं हल्की-हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। धार्मिक रूप से भी फाल्गुन माह को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। इस महीने में भगवान की सच्चे मन से आराधना की जाती है। इस माह में किये गए दान आदि का कई गुना फल भी प्राप्त होता है। फाल्गुन मास में होली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्यौहार भी आते हैं।

फाल्गुन माह 2022 की तिथि

फाल्गुन माह 2022 की तिथि

साल 2022 में फाल्गुन महीने की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है। 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा के साथ माघ महीने का समापन हो जायेगा। फाल्गुन माह 18 मार्च तक रहेगा।

फाल्गुन का धार्मिक महत्व

फाल्गुन का धार्मिक महत्व

लोगों की ऐसी आस्था है कि फाल्गुन माह किसी भी तरह के रोगों से मुक्ति पाने के लिए उत्तम महीना है। यह माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवजी से जुड़ा महाशिवरात्रि का पर्व आता है। वहीं फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है जो भगवान विष्णु से जुड़ा है। फाल्गुन का महीना भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूबने का मौका भी लेकर आता है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक सन्तान सुख पाना चाहते हैं उन्हें श्रीकृष्ण के बालरूप की आराधना करनी चाहिए। वहीं जो लोग अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाये रखना चाहते हैं, उन्हें श्रीकृष्ण के युवा रूप का पूजन करना चाहिए।

फाल्गुन महीने में दान करने का महत्व

फाल्गुन महीने में दान करने का महत्व

हिन्दू पंचांग के आखिरी महीने में दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में जातक को अपनी क्षमता के अनुसार गरीब और जरुरतमंदों को दान देना चाहिए। पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद के लिए निमित्त तर्पण आदि करें। इस महीने में तिल, घी, सरसों का तेल, मौसमी फल आदि का दान करना लाभकारी होता है।

फाल्गुन माह 2022 के त्योहार

फाल्गुन माह 2022 के त्योहार

विजया एकादशी: 26 फरवरी 2022

महा शिवरात्रि: 01 मार्च 2022

फाल्गुन अमावस्या: 02 मार्च 2022

फुलैरा दूज: 04 मार्च 2022

आमलकी एकादशी: 14 मार्च 2022

होलिका दहन: 17 मार्च 2022

होली: 18 मार्च 2022

English summary

Phalgun Maas 2022 Dates, Festivals and Vrats, Significance in Hindi

Check out the Phalguna Maas 2022 Dates, Festivals and Vrats, Significance and other details in Hindi.
Story first published: Monday, February 14, 2022, 18:33 [IST]
Desktop Bottom Promotion