For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कल है साल का पहला चंद्रग्रहण, 108 दिन तक रहेगा इसका बुरा असर.. जानें उपाय

|

चंद्रग्रहण का असर रहेगा 108 दिन, ये हैं बचने के उपाय | Remedies for Super Blue Moon | Boldsky

कल यानी 31 जनवरी को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है। 150 सालों बाद 'सुपर मून', 'ब्लू मून' और चंद्र ग्रहण जैसी तीनों स्थितियां एक साथ बन रही है जिसे Super Blue Blood Moon कहते है।

Lunar eclipse

जैसे कि इस बार चंद्रग्रहण की ये दुलर्भ स्थिति बन रही है तो इसका प्रभाव बहुत सी राशियों में पड़ेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण बुधवार को शाम 6 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। ज्‍योतिषों के अनुसार इस बार के चंद्रग्रहण का असर 108 दिनों तक रहेगा। ज्योतिष इस ग्रहण को अशुभ मान रहे हैं, इसलिए कुछ उपायों से आप इस ग्रहण के नकारात्मक उपाय से बच सकते हैं।

108 दिन तक रहेगा चंद्र ग्रहण का असर

108 दिन तक रहेगा चंद्र ग्रहण का असर

साल का पहला चंद्रग्रहण है, ज्योतिषों के अनुसार ये चंद्रग्रहण का असर अशुभ माना जा रहा है इसका असर 108 दिनों तक माना जा रहा है। वैसे तो इसका असर हर राशि पर अलग अलग पड़ेगा, लेकिन इस दिन खास उपायों से इसके असर से बचा जा सकता है।

ये राशि वाले रहें बचके

ये राशि वाले रहें बचके

यह ग्रहण पुष्‍य और अश्‍लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि पर पड़ेगा। इसलिए जन्‍म व नाम के अनुसार जिन लोगों की राशि कर्क और नक्षत्र पुष्‍य व अश्‍लेषा है वो सीधे इस ग्रहण से प्रभावित होंगे, इसलिए इस ग्रहण में उनको बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

ये चीजें करने से बचें..

ये चीजें करने से बचें..

चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को 8 बजकर 19 मिनट से लग जाएगा। ग्रहण के सूतककाल में भोजन, शयन, मूर्ति स्‍पर्श, हास्‍य विनोद नहीं करना चाहिए। ग्रहण में स्‍नान करते समय मंत्रोच्‍चारण न करें। घर में अगर किसी का जन्‍म हुआ है या किसी का मरण तब उस समय ग्रहण लगने पर स्‍नान करना जरुरी हेाता है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने से बचें। इस समय भी मंदिरों के द्वार बंद रहते हैं।

गर्भवती महिलाएं रखें इस दिन खास ध्‍यान..

गर्भवती महिलाएं रखें इस दिन खास ध्‍यान..

गर्भवती स्त्री को ग्रहण के समय मुख्य तौर पर नियमों का पालन करना चाहिए। उन्हें चंद्रग्रहण के समय घर के बाहर पांव नहीं रखना चाहिए। परिवारवालों को चाहिए कि वे गर्भवती स्त्री के कमरे में गोबर से ही स्वास्तिक का निशान बना दें। यह उन्हें किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखेगा।

ये न करें गर्भवती महिलाएं

ये न करें गर्भवती महिलाएं

गर्भवती मह‍िलाओं को इस द‍िन कोई भी चीज काटनी नहीं चाहिए और न ही सुई धागे का प्रयोग करना चाहिए। ये चीजें होने वाले बच्‍चे के लिए सही नहीं मानी जातीं।

गर्भवती महिला को चंद्र ग्रहण को सीधे तौर पर नहीं देखना चाह‍िए। माना जाता है कि इससे निकलने वाली तरंगें बच्‍चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

क्‍या करें?

क्‍या करें?

  • दान में आटा, चावल, चीनी, दाल दें।
  • ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए दुर्गा चालीसा या श्रीमदभागवत गीता आदि का पाठ भी करें।
  • जिनकी कुंडली में साढ़े साती का समय गुजर रहा है तो शनि मंत्र का जाप करें या फिर हनुमान चालीसा पढ़े।

English summary

Remedies for Chandra Grahan - 31 January 2018 in Hindi

January 31, that is, the first full moon eclipse. This first lunar eclipse of the year is going to be very effective. It is saying a Super Moon, so a Blue Moon is calling a Bloody Moon.
Story first published: Tuesday, January 30, 2018, 13:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion