For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Sawan 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, देखें सावन सोमवार की लिस्ट

|

शिव भक्त पूरे साल सावन के महीने का इंतजार बड़ी शिद्दत से करते हैं। इस पवित्र महीने में उनकी आस्था और उल्लास की अलग ही सीमा नजर आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार पांचवा महीना श्रावण का होता है। यह भगवान शिव का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस वजह से हिंदू धर्म के लोगों के बीच इसकी अहमियत काफी अधिक है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार दिन की भी विशेष महत्ता है। जानते हैं साल 2021 में श्रावण मास कब से शुरू हो रहा है और देखें सावन सोमवार की सभी तिथियों की लिस्ट।

सावन का महीना 2021

सावन का महीना 2021

इस साल सावन का महीना 25 जुलाई, रविवार से शुरू होगा। इस पूरे महीने भक्त महादेव की आराधना करेंगे। इस साल श्रावण मास में चार सोमवार पड़ेंगे। 22 अगस्त को सावन का महीना समाप्त होगा।

सावन महीने में सोमवार तिथियां

सावन महीने में सोमवार तिथियां

सावन का पहला सोमवार: 26 जुलाई 2021

सावन का दूसरा सोमवार: 02 अगस्त 2021

सावन का तीसरा सोमवार: 09 अगस्त 2021

सावन का चौथा सोमवार: 16 अगस्त 2021

श्रावण मास का महत्व

श्रावण मास का महत्व

सावन माह का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है। इस महीने जातक भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के उनकी आराधना करते हैं। सावन के सोमवार का व्रत करने से जीवन की समस्याओं का हल मिलता है। यही वजह है कि इस समय में भगवान शिव की पूजा को विशेष फलदायी बताया गया है। सावन के महीने में भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। कांवड़ में भरे गंगाजल से महादेव का अभिषेक किया जाता है। मनोकामना पूर्ति के लिए सावन के सोमवार को व्रत किया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भोले बाबा की पूजा अर्चना की जाती है। महादेव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

English summary

Sawan Month 2021: Sawan Somwar Dates List

Sawan 2021: Sawan Month Starts From 25 July. Check out the Sawan Somvar Dates.
Desktop Bottom Promotion