Just In
- 51 min ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
- 2 hrs ago ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
- 4 hrs ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 6 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
Don't Miss
- News Ruturaj Gaikwad IPL 2024: जमकर बरसे ऋतुराज गायकवाड़, 56 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास
- Movies सीमा हैदर को याद आए पाकिस्तान के वो पुराने दिन, बोलीं- मैं रोती रही लेकिन.. एक रात के लिए भी...
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Education Jharkhand Board 12th Result 2024: जैक बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आयेगा? कैसे चेक करें JAC Result
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Sawan 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, देखें सावन सोमवार की लिस्ट
शिव भक्त पूरे साल सावन के महीने का इंतजार बड़ी शिद्दत से करते हैं। इस पवित्र महीने में उनकी आस्था और उल्लास की अलग ही सीमा नजर आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार पांचवा महीना श्रावण का होता है। यह भगवान शिव का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस वजह से हिंदू धर्म के लोगों के बीच इसकी अहमियत काफी अधिक है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार दिन की भी विशेष महत्ता है। जानते हैं साल 2021 में श्रावण मास कब से शुरू हो रहा है और देखें सावन सोमवार की सभी तिथियों की लिस्ट।
सावन का महीना 2021
इस साल सावन का महीना 25 जुलाई, रविवार से शुरू होगा। इस पूरे महीने भक्त महादेव की आराधना करेंगे। इस साल श्रावण मास में चार सोमवार पड़ेंगे। 22 अगस्त को सावन का महीना समाप्त होगा।
सावन महीने में सोमवार तिथियां
सावन का पहला सोमवार: 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार: 02 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार: 09 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार: 16 अगस्त 2021
श्रावण मास का महत्व
सावन माह का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है। इस महीने जातक भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के उनकी आराधना करते हैं। सावन के सोमवार का व्रत करने से जीवन की समस्याओं का हल मिलता है। यही वजह है कि इस समय में भगवान शिव की पूजा को विशेष फलदायी बताया गया है। सावन के महीने में भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। कांवड़ में भरे गंगाजल से महादेव का अभिषेक किया जाता है। मनोकामना पूर्ति के लिए सावन के सोमवार को व्रत किया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भोले बाबा की पूजा अर्चना की जाती है। महादेव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।