Just In
- 11 min ago Rash Under Breast: ब्रेस्ट के नीचे रैशेज ने कर दिया हाल बुरा, इन घरेलू इलाज से छुटकारा पाए
- 1 hr ago Mahavir Jayanti 2024: कब मनाया जाएगा जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महावीर जयंती, जानें इसका इतिहास
- 2 hrs ago LokSabha Chunav 2024 : सही करो मतदान तो, हो उत्तम सरकार... इन संदेशों से लोगों को वोटिंग के लिए करें प्रेरित
- 3 hrs ago नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
Don't Miss
- Movies 'ये तो नशे में धुत है..' बीच सड़क पर बादशाह ने की ये हरकत? हालत देखकर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!
- News Lok Sabha Election: राजस्थान में पहले चरण के लोकसभा चुनावों में दिग्गजों के साथ प्रत्याशियों ने डाले वोट
- Education पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक pseb.ac.in सक्रिय, कैसे डाउनलोड करें पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट मार्कशीट
- Finance Gold Rate Today: सोने के दाम पर लोकसभा चुनाव के दौरान कैसा रहा असर, क्या किमतों में मिली राहत
- Technology बच कर रहें कहीं REMOTLY कोई फोन न हैक कर लें
- Travel दुनिया के सबसे व्यस्त और Best एयरपोर्ट्स की लिस्ट में दिल्ली का IGI एयरपोर्ट भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट
- Automobiles नई Land Rover Defender के साथ नजर आयी बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkar, कीमत जान होश उड़ जाएंगे!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
महादेव की कृपा पाने के लिए सावन माह की शिवरात्रि है सबसे उत्तम दिन, जान लें जलाभिषेक का मुहूर्त
श्रावण माह के इस पवित्र महीने में हर जगह बम भोले का जयकारा गूंज रहा है। सावन का महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है। शिव भक्त पूरे वर्ष इस पवित्र माह का इंतजार करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस माह में जो भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ का स्मरण करता है और उनकी पूजा करता है उसकी मनोकामना जरुर पूरी होती है। इस महीने में आने वाली मासिक शिवरात्रि की महत्ता भी बहुत अधिक है। जानते हैं साल 2021 में सावन महीने की शिवरात्रि किस दिन पड़ रही है और इस दिन कि क्या महत्ता है।
साल 2021 में सावन शिवरात्रि कब है?
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 6 अगस्त 2021, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। इस दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना शुभ माना जाता है और भगवान शिव इससे प्रसन्न भी होते हैं।
चतुर्दशी तिथि आरंभ: 6 अगस्त दिन शुक्रवार शाम 6 बजकर 28 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 7 अगस्त 2021 को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53:36 तक
शिवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त: 7 अगस्त की सुबह 5 बजकर 46 मिनट से दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक
सावन शिवरात्रि की व्रत विधि
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे ज्यादा सरल हैं। भक्तों का सच्चा प्रयास ही भोलेबाबा को प्रसन्न कर देता है। शिवपुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन उपवास और शिवलिंग पर जलाभिषेक करके माहदेव का आशीर्वाद जरुर करना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके निवृत्त हो जाएं। शिव मन्दिर जाएं और विधिवत पूजा करें। भगवान शिव को पसंद चीजों का अर्पण करें। अगले दिन व्रत का पारण करके अपनी पूजा संपन्न करें।