For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सपने में खुद या किसी दूसरी महिला को प्रेग्नेंट देखना किस बात का देता है संकेत

|

सपनों की अलग ही एक दुनिया होती है। नींद में आदमी तरह तरह के सपने देखता है और सुबह उठकर उन्हें भूल भी जाता है।

मगर कई बार कुछ सपने उसके जेहन में कहीं अटक जाते हैं जिनका मतलब तलाशने की वो कोशिश करता है।

Seeing Pregnant Woman In Dream Is Good Or Bad

आज ऐसे ही एक सपने का अर्थ जानने का प्रयास हम इस आर्टिकल में करेंगे। किसी भी महिला के लिए मां बनने का एहसास बेहद सुखद होता है। हर महिला मां बनने का सुख पाना चाहती है।

जानते हैं अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद या किसी दूसरी महिला को प्रेग्नेंट देखता है तो उसका क्या मतलब है।

सपने में प्रेग्नेंट महिला का दिखना

सपने में प्रेग्नेंट महिला का दिखना

ऐसा माना जाता है कि जब व्यक्ति दिनभर जिस बारे में सोचता रहता है उसे सपने में उसी तरह की चीजें ही नजर आती हैं। सभी महिलाओं के लिए मां बनने का सुख पाना इतना आसान नहीं हो पाता है। यदि आपको सपने में कोई भी गर्भवती महिला दिखाई देती है तो ये बहुत ही शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपको बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इस सपने का मतलब ये भी है कि आपको आर्थिक रूप से भी फायदा मिलने वाला है।

घर में लग गयी है आग या आप खुद फंसे हों आग के बीच, जानें इस तरह के सपनों का क्या है मतलबघर में लग गयी है आग या आप खुद फंसे हों आग के बीच, जानें इस तरह के सपनों का क्या है मतलब

अविवाहित लड़की द्वारा सपने में खुद को गर्भवती देखना

अविवाहित लड़की द्वारा सपने में खुद को गर्भवती देखना

यदि कोई अविवाहित लड़की सपने में खुद को प्रेग्नेंट देख लेती है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। कुंवारी लड़की द्वारा ऐसा सपना देखना उसके लिए आने वाली परेशानी का संकेत देता है। वो किसी मुसीबत में फंस सकती है जिससे बाहर निकलने के लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

Most Read: क्या आपने भी सपने में अपने सारे दांत टूटते देखें हैं?Most Read: क्या आपने भी सपने में अपने सारे दांत टूटते देखें हैं?

शादीशुदा महिला का खुद को सपने में प्रेग्नेंट देखना

शादीशुदा महिला का खुद को सपने में प्रेग्नेंट देखना

यदि कोई विवाहित महिला सपने में खुद को गर्भवती देखती है तो ये शुभता का संकेत देता है। यदि कोई महिला लंबे समय से मां बनने का प्रयास कर रही है और उसे इस तरह का सपना आता है तो ये काफी ख़ुशी की बात है। उनके घर खुशखबरी आ सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अगर आप या आपकी कोई करीबी महिला ऐसा सपना देखती हैं तो इसका जश्न मनाएं।

यदि पुरुष सपने में खुद को प्रेग्नेंट देखे

यदि पुरुष सपने में खुद को प्रेग्नेंट देखे

व्यक्ति किस तरह के सपने देखेगा इसपर उसका कोई नियंत्रण नहीं होता है। यदि कोई पुरुष सपने में खुद को प्रेग्नेंट देखता है तो इसका मतलब है कि उनका कोई रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होने वाला है। पुरुषों के लिए इस तरह का सपना बेहद शुभ माना गया है।

Most Read: सुबह जागते ही भूल से भी ना देखें ये चीज़ेंMost Read: सुबह जागते ही भूल से भी ना देखें ये चीज़ें

सपने में गर्भपात दिखना

सपने में गर्भपात दिखना

यदि कोई महिला सपने में खुद का गर्भपात होते हुए देखती है तो ये अशुभता का संकेत देता है। महिला को सामाजिक या आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। इस सपने का एक अर्थ ये भी है कि उस महिला के घर का कोई बच्चा दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

English summary

Seeing Pregnancy In Dream Is Good Or Bad

To dream that you or someone else is pregnant represents something new that is developing in your life. Read this article for details.
Desktop Bottom Promotion