For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शिवरात्रि 2018: राशि अनुसार मंत्र जाप करके खुश करें शिव को

|
Mahashivratri Mantra: शिवरात्रि पर करें इन मन्त्रों का जाप, चमकेगा भाग्य | Shiv Mantra | Boldsky

शिवरात्रि के मौके पर हर शिवभक्‍त भोले नाथ को प्रसन्‍न करने के लिए हर तरह के जतन करते हुए दिखेंगे। भोले तो भोले ही हैं, एक धतूरे के फूल से भी प्रसन्‍न हो जाते हैं। 13 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार हर दिन भगवान शिव 24 घंटे शिवलिंग में विराजमान रहते है।

इस महाशिवरात्रि को शिवलिंग की पूजा करते समय अपनी राशि के अनुसार शिव मंत्र के जप करना चाहिए। राशि अनुसार शिव मंत्र का जप करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों के कुप्रभाव समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वाले इस शिवरात्रि को किस मंत्र का जप करना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि

मेष राशि वाले इस महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा के बाद 'ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं' मंत्र का जप 108 बार करें।

वृष राशि

वृष राशि

वृष राशि वाले जातक ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। शिवरात्रि पर भगवान शिव की इस प्रकार पूजा करने से ऊर्जा का विकास होता है और कार्य क्षमता बढ़ती है और परिवार के बीच प्यार बढ़ता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि

इस राशि वाले लोग शिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि

शिव पूजा के बाद भक्‍त ओम हौ जूं स: इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जाप से सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग इस महाशिवरात्रि को ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं का कम से कम 51 बार मंत्र का जप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि

कन्या राशि वाले ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जप से कन्या राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा

तुला राशि

तुला राशि

तुला राशि वाले इस शिवरात्रि शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का 108 बार जप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग शिवरात्रि के दिन ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करें।

धनु राशि

धनु राशि

शिवरात्रि के दिन चन्द्रमा कमजोर होता है। धनु राशि वाले जातक इस दिन ओम तत्पुरूषाय विध्म्ये महादेवाय धीमाह। तन्नो रूद: प्रचोदयात के मंत्र का जप करने से चंद्रमा मजबूत होता है और शिव जी की कृपा मिलती है।

मकर राशि

मकर राशि

इस राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए ओम नम: शिवाय का जप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के स्वामी शनिदेव है। इसलिए इस राशि के जातक मकर राशि की तरह ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

मीन राशि

मीन राशि

इस राशि के लोग जितना हो सके उतनी बार ओम तत्पुरूषाय विघ्म्हे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र प्रचोदयात् मंत्र का जप करना चाहिए।

English summary

shivratri 2018 : Mantras for Maha Shivratri according to zodiac

It is believed that observing fast on the day of Shivratri helps the devotees to get control over evils like jealousy, anger, and lust.
Desktop Bottom Promotion