"/>
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानें इस साल कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना सावन, बन रहा है ख़ास संयोग

|

सावन का महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है। साल 2020 में सावन माह 6 जुलाई से शुरू होने वाला है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक श्रावण पांचवा महीना होता है। यह माह शिवजी को समर्पित माना गया है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार की भी खास मान्यता होती है। इस दिन भोले बाबा की पूजा अर्चना करने का विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

साल 2020 में सावन महीने की तिथि

साल 2020 में सावन महीने की तिथि

इस साल सावन माह की शुरुआत 6 जुलाई 2020 से हो रही है। इसका समापन 3 अगस्त 2020 को होगा।

देवशयनी एकादशी 2020: भगवान विष्णु करेंगे विश्राम, मांगलिक कार्यों पर लगेगा नवंबर तक विरामदेवशयनी एकादशी 2020: भगवान विष्णु करेंगे विश्राम, मांगलिक कार्यों पर लगेगा नवंबर तक विराम

खास संयोग

खास संयोग

इस साल सावन के महीने में खास संयोग बन रहा है। दरअसल 6 जुलाई को सावन के महीने की शुरुआत हो रही है और इस दिन सोमवार है और समापन के दिन यानी 3 जुलाई को भी सोमवार ही है। इस साल सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार के दिन ही होगा। यह बेहद अद्भुत संयोग है।

सावन महीने का महत्व

सावन महीने का महत्व

धार्मिक कथाओं के मुताबिक़ माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने में ही कठोर तपस्या की थी। माना जाता है कि जिस दंपत्ति का वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा हो उसे सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। इस महीने शिवजी की आराधना करने से जीवन में आ रही हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव का आशीर्वाद मिलने से हर मनोकामना पूरी होती है।

Devshayani Ekadashi 2020: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपनी राशि अनुसार करें उपाय और पढ़ें मंत्रDevshayani Ekadashi 2020: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अपनी राशि अनुसार करें उपाय और पढ़ें मंत्र

English summary

Shravan Mahina 2020: Sawan Date, Shubh Sanyog, Importance

Shravan Month 2020 Date According to the Hindu calendar Shravan Maas will begin from July 6 while it will end on August 3.
Desktop Bottom Promotion