Just In
- 2 hrs ago क्रॉच एरिया के फंगल इंफेक्शन की वजह हो सकता है आपका गंदा अंडरवियर, Jock Itching से बचने के लिए करें ये काम
- 4 hrs ago Save Earth Rangoli Design : इन रंगोली डिजाइन से दें पृथ्वी बचाओ का संदेश, यहां से लें आइडिया
- 6 hrs ago Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
- 7 hrs ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
Don't Miss
- News UP Board 10th-12th Result 2024: लगातार दो साल से सीतापुर बना टॉपर्स का जिला, आंकड़ों में जानें कैसे?
- Movies सीमा हैदर की बहन रीमा के साथ गुलाम हैदर ने बनाया ऐसा वीडियो, जीजा के सामने गिड़गिड़ाई- हमारा जीना मुश्किल हो..
- Technology itel S24 की भारत में जल्द होने जा रही धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें सभी डिटेल्स
- Education UP Board 12th Toppers List 2024:इंटर में सीतापुर के शुभम ने किया टॉप, 453 छात्र टॉप 10 में, देखें टॉपर्स लिस्ट
- Finance Antyodaya Scheme से क्या लाभार्थियों को मिल रहा है फायदा, क्या बन रहा है उनका जीवन बेहतर
- Automobiles Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का किफायती वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत?
- Travel 5 शहर जो जुझ रहे हैं अत्यधिक भीड़ की समस्या से, अभी ड्रॉप कर दें यहां घूमने जाने का प्लान
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
क्या है हिन्दु धर्म में मृत्यु का संकेत
मृत्यु का खयाल हमेशा भयानक होता है। फिर भी मृत्यु मानव जीवन का अवश्यम्भावी सत्य है। जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। मृत्यु को टाला नहीं जा सकता है। मृत्यु के बारे में जो बात सबसे ज्यादा परेशान करती है वह यह है कि मृत्यु के बाद क्या होता है। मृत्यु के बाद कोई दुनिया है कि हम ब्रह्माण्ड से यूँ ही विलुप्त हो जाते हैं। इन परेशान करने वाले सवालों ने हमेशा मानव जाति को चिन्तित किया है जिसके कारण मानव हमेशा मृत्यु से बचना चाहता है। परन्तु मृत्यु को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसा कहा जाता है कि मौत खामोशी से आती है और जब आपकी मृत्यु होगी तो आपको पता भी नहीं चलेगा। लेकिन भारतीय धर्मग्रन्थों ऐसे कई संकेतों को सूचीबद्ध किया है जिनसे यह पता चलता है कि मृत्यु आने वाली है। आपके मरने के बाद होंगी ये पांच अद्भुत चीजें
मृत्यु के संकेतों का प्रथम उल्लेख शिव पुराण में मिलता है। शिव पुराण के अनुसार एक बार देवी पार्वती ने भगवान शिव से मृत्यु के संकेतों के बारे में पूँछा। किसी को कैसे पता चल सकता है कि उसकी मृत्यु होने वाली है। इस पर भगवान शिव ने देवी पार्वती को मृत्यु के बारे में समझाया। भगवान शिव ने ऐसे 10 संकेतों के बारे में बताया जिन्हें मृत्यु की ओर अग्रसर व्यक्ति में देखा जा सकता है। क्या आप इन संकेतों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आगे पढ़ें।
मृत्यु का संकेत नं0 1
जब त्वचा का रंग पीला या सफेद पड़ जाये जिसमें हल्की लाली भी हो तो इससे पता चलता है कि व्यक्ति की मृत्यु अगले 6 महीने में हो जायेगी।
मृत्यु का संकेत नं0 2
जब व्यक्ति को अपना प्रतिबिम्ब शीशे या पानी में न दिखे तो उसकी मृत्यु अगले 6 महीने में हो जायेगी।
मृत्यु का संकेत नं0 3
जब व्यक्ति को हर चीज काली दिखने लगे तो यह संकेत करता है कि उसकी मृत्यु होने वाली है।
मृत्यु का संकेत नं0 4
अगर व्यक्ति का बायाँ हाथ एक हफ्ते के लिये फड़कता रहे तो इसका मतलब है कि वह केवल एक महीने और जियेगा।
मृत्यु का संकेत नं0 5
ऐसा कहा जाता है कि यदि व्यक्ति के संवेदी अंग पत्थर की तरह कठोर हो जायें तो वह 6 महीने मे मर जायेगा।
मृत्यु का संकेत नं0 6
जब व्यक्ति को चाँद, सूरज या अग्नि से निकलने वाला प्रकाश न दिखे तो उसकी मृत्यु निकट है।
मृत्यु का संकेत नं0 7
अगर व्यक्ति की जीभ अचानक फूलने लगे और मसूढ़ों से मवाद निकलने लगे तो ऐसे व्यक्ति ज्यादा दिन जीवित नहीं रहते।
मृत्यु का संकेत नं0 8
जब मनुष्य को आसमान में ध्रुव तारा न दिखाई दे तो इसका मतलब है उसकी मृत्यु अगले 6 महीने में हो जायेगी।
मृत्यु का संकेत नं0 9
जब व्यक्ति को सूरज, चाँद और आसमान लाल रंग के दिखने लगे तो समझना चाहिये कि मृत्यु निकट है।
मृत्यु का संकेत नं0 10
जब व्यक्ति को उल्लू या फिर खाली और नष्ट हुआ गाँव सपने में दिखाई दे तो उसकी मृत्यु निकट है।