For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सूर्य ग्रहण 2017 : कब, कहां और कैसे देखें

By Lekhaka
|

21 अगस्त0, 2017 यानि सोमवार के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। ये साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा और सूर्य के मंद वातावरण में कोरोना को देखा जा सकता है।

ये ग्रहण दक्षिण कैरोलिना के लिंकोल्न बीच पर ऑरेगॉन से चार्ल्सटन तक दिखाई देगा। इस जगह के अलावा इस सूर्य ग्रहण का कुछ अंश अन्य जगहों पर भी देखा जा सकता है।

कितना लंबा होगा सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से गुज़रता है और इस दौरान वो तकरीबन तीन घंटे तक सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा। ग्रहण के शुरुआत से अंत तक उपरोक्त बताई गई जगह से नज़र आएगा।

 Solar Eclipse 2017: How, where and when to see it

इस ग्रहण का सबसे लंबा समय तब होगा जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेगा और ये अवधि दो मिनट 40 सेकेंड की होगी। आखिरी बार यूएस में 1979 में सबसे निकटवर्ती ग्रहण देखा गया था।

 कब दिखेगा सूर्य ग्रहण ?

कब दिखेगा सूर्य ग्रहण ?

सूर्य ग्रहण का समय आपके स्थान पर निर्भर करता है। सूर्य ग्रहण के दौरान पूर्ण सुरक्षा के बिना सूर्य की ओर प्रत्यक्ष रूप से ना देखें। हालांकि, आप प्रत्यक्ष देखने की बजाय सूर्य ग्रहण को कई अन्य सुरक्षित तरीकों से देख सकते हैं। कुछ ऐसे उपकरण और अप्रत्यक्ष तरीके होते हैं जो आपको सूर्य ग्रहण दिखा सकते हैं। इन दोनों ही तरह से आप सूर्य ग्रहण के स्पष्ट चित्र देख सकते हैं।

कहां से देख सकते हैं सूर्य ग्रहण ?

कहां से देख सकते हैं सूर्य ग्रहण ?

आप आंशिक सूर्य ग्रहण देख सकते हैं जिसमें चंद्रमा ने सूर्य का कुछ हिस्सा ढक रखा होगा। उत्तरी अमेरिका में से कहीं से भी आप आंशिक सूर्य ग्रहण देख सकते हैं। पूर्ण ग्रहण में चंद्रमा ने सिर्फ के कुछ पलों के लिए संपूर्ण सूर्य को ढक लिया होगा। ये देखने के लिए आपको इसे पूर्ण ग्रहण के रास्ते से देखना होगा। पूर्ण ग्रहण का मार्ग एक मोटे रिबन की तरह 70 मील चौड़ा होगा जो यूएस की पश्चिम दिशा से पूर्व की ओर रहेगा। सबसे पहले सूर्य ग्रहण लिंकॉल्न बीच के ऑरेगॉन पर सुबह के समय 9.05 पर दिखाई देगा।

यहां पर पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह के 10.16 पर दिखेगा

यहां पर पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह के 10.16 पर दिखेगा

यहां पर पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह के 10.16 पीडीटी पर नज़र आएगा। अगले एक घंटे के बाद ये ग्रहण ऑरेगॉन, इदाहो, व्योमिंग, मोंटाना, नेब्रास्का, लोवा, कंसास, मिस्सोनरी, इलिनोइस, केंटकी, तेन्निस्सि, जॉर्जिया और उत्तर और दक्षिण कैरालिना में दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिण कैरालिना के चार्लस्टन में दोपहर के 2.48 ईडीटी पर खत्म होगा। यूएस से ग्रहण की छाया शाम के 4.09 ईडीटी पर खत्म होगी। कैरबोडाल और इलिनोइस पर सबसे अधिक समय के लिए ग्रहण दिखाई देगा। यहां सूर्य को पूरे 2 मिनट 40 सेकेंड के लिए चंद्रमा ढक लेगा।

 कौन और कैसे देख सकते हैं ग्रहण ?

कौन और कैसे देख सकते हैं ग्रहण ?

उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में सभी लोगों को आंशिक सूर्य ग्रहण नज़र आएगा। वहीं इस ग्रहण का पूर्ण रूप 16 राज्यों में देख सकते हैं।

English summary

Solar Eclipse 2017: How, where and when to see it

On August 21 2017, Monday the Solar Eclipse 2017 will take place. This path, where the moon will completely cover the sun and the sun's tenuous...
Desktop Bottom Promotion