For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मई में लगने वाला है 2021 का पहला चंद्र ग्रहण, देखें इस साल लगने वाले सभी ग्रहण की तिथि

|

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों को ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। इन सभी ग्रहणों का असर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। इसका प्रभाव देश और दुनिया पर भी देखने को मिलता है। साल 2021 में भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटनाएं होने वाली हैं। इन ग्रहण की तिथि सूर्य और चंद्रमा की गति पर निर्भर करता है। जानते हैं 2021 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे और कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे। साथ ही जानते हैं ये सूर्य ग्रहण किस तारीख को पड़ेंगे और इसे कहां पर देखे जा सकेंगे। इस साल कुल 4 ग्रहण की घटनाये होंगी जिनमें से डॉन सूर्य ग्रहण हैं और दो चंद्र ग्रहण होंगे।

पहला चंद्र ग्रहण - 26 मई

पहला चंद्र ग्रहण - 26 मई

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र और भारत में दिखाई देगा। भारत में ​य​​ह उपछाया ग्रहण होगा। अन्य जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

आखिरी चंद्र ग्रहण - 19 नवंबर

आखिरी चंद्र ग्रहण - 19 नवंबर

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत, उत्तरी यूरोप, प्रशांत महासागर, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

पहला सूर्य ग्रहण - 10 जून

पहला सूर्य ग्रहण - 10 जून

10 जून को साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप और एशिया में दिखाई देगा।

आखिरी सूर्य ग्रहण - 4 दिसंबर

आखिरी सूर्य ग्रहण - 4 दिसंबर

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया में नजर आएगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा।

English summary

Solar Eclipse and Lunar Eclipse Full List 2021 in Hindi

List of Solar and Lunar Eclipses in 2021. Check where the eclipses are visible and if you can see them.
Desktop Bottom Promotion