For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सूर्य ग्रहण 2018: राहु में लग रहा है ग्रहण इन राशियों पर होगा असर

|

16 फरवरी 2018 को साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन आंशिक सूर्य ग्रहण होने के कारण ज्योतिषीय विद्या के अनुसार यह सूर्य ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और कुम्भ राशि में लग रहा है।

Solar Eclipse 2018

शतभिषा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण परेशानी का कारण बन सकता है।

मेष

मेष

सूर्य ग्रहण से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।

वृषभ

वृषभ

ग्रहण का थोड़ा नकरात्‍मक प्रभाव इस राशि के लोगों के जीवन पर पड़ सकता है। इस दौरान आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। थोड़ी बेचैनी हो रहेगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है।

मिथुन

मिथुन

लाभ और उन्नति की संभावना कम है। प्रेम संबंधों में तकरार पैदा हो सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा।

कर्क

कर्क

ग्रहण का असर इस राशि पर देखने को मिल सकता है। यह समय आप पर भारी रहेगा। जीवन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। अचानक धन हानि और मानहानि हो सकती है।

सिंह

सिंह

किसी से साझेदारी है तो संभलकर काम करें। जीवन साथी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल मच सकती है, विशेष सावधानी रखें।

कन्या

कन्या

इस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ फलदायी है। शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। हर जगह से अच्छी खबर मिलेगी। जो काम काफी समय से अटका हुआ है उसके पूरे होने की खुश खबरी मिलेगी।

तुला

तुला

नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। तनाव बढ़ने से परेशानी होगी- लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती है।

वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लिए भी सूर्यग्रहण उत्तम फल देने वाला है। सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि की संभावना है। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी।

धनु

धनु

इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। यात्रा मंगलमय रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।

मकर

मकर

मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी कष्ट दे सकती है।

कुंभ

कुंभ

हालांकि ये ग्रहण कुंभ राशि वालों को सीधा प्रभावित कर रहा है तो मानसिक तनाव बने रहने की सम्‍भावना है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है। तनाव न लें। शारीरिक कष्ट भी रह सकता है।

मीन

मीन

राशि पर सूर्यग्रहण का मिला-जुला असर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सोच-समझकर बोलें, परिवार में विवाद हो सकता है।

English summary

Solar Eclipse Effect On Zodiac Sign

In February 2018, the solar eclipse will be a partial one happening on Friday, 15th and 16th February 2018 as per the different geographies.
Story first published: Thursday, February 8, 2018, 18:13 [IST]
Desktop Bottom Promotion