For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सूर्य का होने जा रहा है कर्क राशि में गोचर, जानें किन राशियों को होगी शुभ फल की प्राप्ति

|

जब भी सूर्य देव का राशि परिवर्तन होता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है। सभी ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव इस बार मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य देव के इस गोचर के कारण कुछ समय के लिए उनकी गर्मी का असर कम होगा। सूर्य देव का यह गोचर बहुत ही खास माना जा रहा है। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर बहुत ही गहरा पड़ने वाला है। तो आइए आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से देते हैं।

कब होगा सूर्य देव का राशि परिवर्तन?

कब होगा सूर्य देव का राशि परिवर्तन?

जैसा की हमने आपको बताया कि सूर्य देव का जब भी राशि परिवर्तन होता है तो उसे संक्राति कहा जाता है। इस बार सूर्य का गोचर मिथुन से कर्क राशि में हो रहा है तो इसे कर्क संक्राति कहा जाता है। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी 16 जुलाई 2021 शुक्रवार के दिन सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जुलाई शाम 4 बजकर 41 मिनट से लेकर 17 अगस्त 2021 को 1 बजकर 05 मिनट तक सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।

सभी राशियों पर सूर्य के इस गोचर का प्रभाव

मेष:

मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर बहुत अच्छे फल नहीं देगा। इस राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपके जीवन में उथल पुथल मची रहेगी। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। साथ ही आपके कामकाज में भी भी बाधाएं आ सकती है। इसके अलावा आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृष:

वृष:

इस राशि के जातकों को सूर्य देव की कृपा से अपने हर प्रयास में सफलता मिलेगी। कामकाज में वृद्धि होगी, साथ ही आपके मार्ग में जो भी रुकावटें आ रही है उनके भी दूर होने की प्रबल संभावना है। इस गोचर के प्रभाव से आपके रिश्तों में मजबूती आएगी खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। हालांकि पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

मिथुन:

मिथुन:

मिथुन राशि वालों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए भी इस अवधि में बदलाव संभव है। आपके स्वभाव में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा और परिजनों के साथ टकराव भी संभव है। आपकी तीखी वाणी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क:

कर्क:

अगर आप प्रामोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो सूर्य देव के आशीर्वाद से आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के काम में भी रफ्तार आएगी। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे जिसका असर आपके व्यवहार में भी देखने को मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए भी आप जमकर प्रयास करेंगे।

सिंह:

सिंह:

इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपको जरूरतमंदो की मदद करने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आप थोड़े अनलकी रहेंगे। आपके खर्च काफी बढ़ जाएंगे और चाहकर भी आप बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों से जुड़े व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको इस दौरान कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।

 कन्या:

कन्या:

कन्या राशि वालों को सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इतना ही नहीं आप शौक मौज पर भी काफी खर्च कर सकते हैं। आपकी निजी जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहने की जरूरत है। गलत खान पान आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। इसके अलावा आपको अपनी संतान की सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

 तुला:

तुला:

कामकाज को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों की मेहनत रंग ला सकती है। अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपके पिता को कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप उसे हाथ से जाने न दें। इससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की भी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है और आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु:

धनु:

अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन आपको पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहना होगा। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी निजी जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने की आशंका है। आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन की अधिकता रहेगी।

 मकर:

मकर:

व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका है, खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को संभल कर रहना होगा। आंख बंद करके अपने पार्टनर पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपके लिए विवाह के कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती है। इस अवधि में आपको क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है।

कुंभ:

कुंभ:

सूर्य देव के राशि परिवर्तन का बुरा असर आपकी निजी जीवन पर पड़ सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत में गिरावट अ सकती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।

मीन:

मीन:

व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी बाधा आ सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में आपको कई प्रयासों के बावजूद भी सफल सफलता नहीं मिल पाएगी। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें अन्यथा आपके बीच टकराव संभव है। सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस अवधि में आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

English summary

Sun Transit in Cancer On 16 July 2021 Effects on Zodiac Signs in hindi

Sun Transit in Cancer Effects on Zodiac Signs in hindi: The Sun Transit in Cancer will take place on 16 July 2021. Learn about remedies to perform in hindi
Desktop Bottom Promotion