For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सूर्य देव ने किया वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

|

ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 16 नवंबर, 2018, शुक्रवार शाम 6 बजकर 48 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर किया है जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। चूंकि सूर्य एक राशि में एक महीने तक विराजमान रहते हैं इसलिए इस राशि में ये 16 दिसंबर, 2018, रविवार की सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक उपस्थित रहेंगे।

सूर्य और गुरु का एक साथ होना सभी 12 राशियों को अलग अलग रूप से प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं सूर्य देव का यह गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुभ या अशुभ।

मेष:

मेष:

चूंकि सूर्यदेव आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं इसलिए आपके सामने सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा वरना आपके मान सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। लॉटरी या सट्टेबाज़ी से दूर रहें, धन हानि होने की संभावना है।

वृषभ:

वृषभ:

सूर्यदेव आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्षेत्र में आपको ज़बरदस्त सफलता मिलने का योग है। वहीं दूसरी ओर सूर्य का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान जीवनसाथी से आपकी अनबन बनी रहेगी। उनकी सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। इसके अलावा संतान को भी कुछ कष्ट संभव है।

Most Read:अपनी शादी में बनना चाहती हैं दीपिका जैसी दुल्हन तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलोMost Read:अपनी शादी में बनना चाहती हैं दीपिका जैसी दुल्हन तो इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

मिथुन:

मिथुन:

सूर्यदेव ने आपके छठे भाव में गोचर किया है इस समय आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलने का योग है। इतना ही नहीं आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे और वे आपके किसी भी कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क:

कर्क:

कर्क राशि में सूर्य देव पांचवें भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपका आर्थिक पक्ष और भी मज़बूत हो जाएगा और पुराने कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आपके जीवनसाथी को भी कोई बड़ा फायदा मिलने वाला है। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। अगर बात आपके करियर की करें तो आपको कुछ अच्छे और बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह:

सिंह:

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव इस राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। सूर्यदेव का यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

Most Read:खूबसूरती नहीं, आपकी ये खूबियां किसी को भी बना देंगी दीवानाMost Read:खूबसूरती नहीं, आपकी ये खूबियां किसी को भी बना देंगी दीवाना

कन्या:

कन्या:

आपकी राशि से सूर्य देव तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही आप अपने विरोधियों को परास्त करने में भी कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। भाई बहनों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला:

तुला:

इस राशि से सूर्यदेव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। पैसे कमाने में आपको कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में चीज़ें आपके पक्ष में ही जाएंगी और आप अच्छा ख़ासा धन इकठ्ठा करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में सूर्य देव स्थित रहेंगे, आप कुछ मानसिक दबाव झेल सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी मुश्किलें आ सकती हैं। आपका स्वभाव उग्र हो सकता है जिस कारण वाद विवाद होने की संभावना है। करियर में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Most Read:स्त्रियों की हथेली पर यह रेखाएं करती है गर्भावस्था में मुसीबतों की ओर इशाराMost Read:स्त्रियों की हथेली पर यह रेखाएं करती है गर्भावस्था में मुसीबतों की ओर इशारा

धनु:

धनु:

सूर्य देव इस राशि के बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, खर्चों में वृद्धि होने के कारण पैसों की तंगी बनी रहेगी। इसके अलावा सेहत से जुड़ी परेशानियां भी आती रहेंगी। इस दौरान आप काफी तनाव में रह सकते हैं। बेहतर होगा आप शांति और धैर्य से काम लें। मुमकिन है आप विदेश यात्रा पर जाएं।

मकर:

मकर:

आपकी राशि से सूर्य देव ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। कामकाज के मोर्चे पर यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपका प्रमोशन होने की भी पूरी संभावना है। इसके अलावा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Most Read:क्या महिलाओं को पसंद आते हैं गंजे मर्द?Most Read:क्या महिलाओं को पसंद आते हैं गंजे मर्द?

कुम्भ:

कुम्भ:

सूर्य देव आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। कामकाज की व्यवस्तता के कारण आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे जिस कारण घर में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ घमंड आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग है।

मीन:

मीन:

आपकी राशि से सूर्य देव नौवें भाव में गोचर करेंगे। आपके रास्ते में कई सारी बाधाएं आ सकती हैं जिस कारण आपका जीवन संघर्षों से भरा रहेगा। अगर आप चुनौतियों का सामना निडर होकर और डटकर करेंगे तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपका ट्रांसफर हो सकता है। भाई बहनों से मतभेद हो सकते है।

English summary

Sun Transit to Scorpio 2018: Date, Time and Effects on All zodiac Signs

The transit of Sun is called Surya Sankranti. Sun stays in every zodiac sign for a period of one month. On Friday, November 16, 2018, at 6:48 pm Sun transit into Scorpio and remain there till December 16, 2018, 9:25 am. Know how planet Sun in Scorpio zodiac sign will influence all 12 Zodiac. Take a look.
Story first published: Saturday, November 17, 2018, 12:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion