For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Surya Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के बाद अब जल्द ही लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जाने लें दिन और समय

|

वैशाख पूर्णिमा के दिन साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण लगा। अब जल्द ही सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा जो 10 जून को लगेगा। इस ग्रहण की महत्वपूर्ण बात ये है कि ये भारत में नजर नहीं आएगा। वैज्ञानिक महत्व के साथ साथ सूर्य ग्रहण को ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है। जानते हैं 10 जून को लगने वाले ग्रहण का समय क्या होगा और ये किन देशों में नजर आएगा।

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को यह ग्रहण लगने वाला है। 10 जून को ये ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा जो शाम 06:41 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

सूतक काल

सूतक काल

भारत में दिखाई न देने की वजह से इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो जिस स्थान पर ग्रहण नजर आता है, वहीं पर सूतक काल मानी होता है।

यहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

यहां दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक रूप में नजर आएगा। वहीं उत्तरी कनाडा, रूस और ग्रीनलैंड में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

English summary

Surya Grahan 2021 in India: Date, Sutak Kaal and Other Details in Hindi

An annular solar eclipse will occur on June 10, 2021, when the Moon will pass between Earth and the Sun, thereby partly obscuring the image of the Sun for a viewer on Earth.
Desktop Bottom Promotion