For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इन पांच राशि के लोग बनते हैं बेस्ट टीचर

|
Zodiacs who make the Best Teachers: इन पांच राशियों के लोग बनते हैं बेस्ट टीचर | Boldsky

ग्रहों नक्षत्रों का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है इनकी बदलती हुई चाल ही हमारी किस्मत तय करती है। जब भी हम कोई नया काम शुरू करते हैं तो सबसे पहले उसके लिए शुभ समय देखते हैं ताकि हमें सफलता मिल सके। ठीक इसी प्रकार ज्योतिषशास्त्र कहता है कि अगर हम अपने करियर का चुनाव भी अपनी राशि के अनुसार ही करें तो हमें सफलता ज़रूर मिलती है।

दोस्तों शिक्षक दिवस आने ही वाला है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि यह दिन शिक्षकों (गुरुओं) को सम्मान देने का दिन होता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन (5 सितंबर) को प्रतिवर्ष 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस ख़ास मौके पर आज हम आपको उन पांच राशियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए टीचिंग सबसे बेस्ट प्रोफेशन है और जो सबसे अच्छे टीचर साबित होते हैं। तो अगर आप टीचर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके लिए यह जान लेना ज़रूरी है कि यह प्रोफेशन आपके लिए सही है या नहीं।

वृषभ:

वृषभ:

इस राशि के जातक काफी दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। साथ ही ये अपनी ईमानदारी और सहनशक्ति के लिए भी जाने जाते हैं। यह आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं और विश्वसनीय भी होते हैं। ये हर काम पूरे जोश और उत्साह से करते हैं। आप की शालीनता के कारण टीचिंग आपके लिए एकदम परफेक्ट प्रोफेशन है। इसके अलावा यदि आप कला, मीडिया या वकालत भी करते हैं तो इसमें भी आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

मिथुन:

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को बौद्धिक कार्य करना बेहद पसंद होता है। ये सबको साथ लेकर चलने वाले होते हैं और साथ मिलकर काम करना इन्हें बेहद पसंद होता है। बातचीत में कुशलता इनका सबसे मज़बूत पक्ष साबित होती है इसलिए इस राशि के जातक टीचिंग में अच्छा खासा नाम कमा सकते हैं। इसके अलावा ये लेखन, इंजीनियरिंग या किसी व्यवसाय में भी अपनी किस्मत आज़मा सकते हैं।

कर्क:

कर्क:

इस राशि के जातक बहुत ही ज़िम्मेदार होते हैं। एक बार यह किसी चीज़ को करने की ठान लेते हैं तो उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही रहते हैं। ये दिमाग से बड़े ही तेज़ होते हैं और अपना हर काम बहुत ही सोच समझकर करते हैं। ये समस्याओं से घबराते नहीं हैं और हर तरह की परिस्थिति को संभालने में सक्षम होते हैं। कर्क राशि वालों में भी एक अच्छे शिक्षक के सभी गुण मौजूद होते हैं। आप होटल, फोटोग्राफी या चिकित्सा के क्षेत्र में भी नाम कमा सकते हैं।

कन्या:

कन्या:

इस राशि के जातक बहुत ही मेहनती होते हैं और अपने सभी कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम देने वाले होते हैं। ये किसी भी काम को करने से पहले ज़्यादा सोचते नहीं हैं। ये दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने वाले होते हैं। नयी नयी चीज़ों के बारे में जानकारी हासिल करना इन्हें बेहद पसंद होता है। इनके लिए टीचिंग सबसे बेस्ट प्रोफेशन है। कन्या राशि के लोग लेखक, डॉक्टर या पायलट भी बन सकते हैं।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही सोच समझकर बोलने वाले होते हैं और लोग इनकी बातों से बहुत जल्दी प्रभावित भी हो जाते हैं। इनकी छठी इंद्री बहुत तेज़ी से काम करती है और यह परिस्थिति को पहले ही समझ लेते हैं। साथ ही इनका दिमाग भी काफी तेज़ होता है। इस राशि के जातक स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण वृश्चिक राशि वाले अच्छे प्रोफेसर या शिक्षक बन सकते हैं।

English summary

Teachers Day: best zodiac sign for teaching profession

This article talks about the best zodiac sign for teaching profession. Check it out.
Desktop Bottom Promotion