For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

धनतेरस 2018: इस राशि के लोग ना खरीदें सोना, होगा भारी नुकसान

|

धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। अमीर हो या गरीब अपने सामर्थ्य के अनुसार हर कोई इस दिन कुछ न कुछ खरीदता है। कहते हैं इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। इससे घर जीवन में बरकत आती है।

धनतेरस पर लोग सोना, चांदी, बर्तन आदि जैसी चीज़ों की खरीदारी करते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ज़रूरी नहीं है कि यह खरीदारी आपके जीवन सुख और समृद्धि लाएगी ही। जी हां, हम बात कर रहे हैं सोने की। सोना हर किसी को भाता है हर कोई इसे धारण करना चाहता है।

Diwali 2018: These Zodiac Signs should not buy Gold on this Dhanteras

धनतेरस के पावन अवसर पर लोग सोना खरीदने पर बहुत ज़ोर देते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सोना हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है।

सोने को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ग्रहों में इसका संबंध बृहस्पति से होता है। जानकारों की माने तो इसके अशुभ प्रभाव से मनुष्य कई तरह की दुर्घटनाओं का शिकार हो सकता है इसलिए इसे खरीदने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि क्या सोना खरीदना और पहनना आपके शुभ है भी या नहीं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि इस धनतेरस पर किन राशियों के लिए सोना खरीदना शुभ रहेगा और किन के लिए अशुभ।

मेष:

मेष:

इस राशि के जातकों के लिए सोना बेहद शुभ होता है इसलिए आप बेझिझक धनतेरस पर सोना खरीद सकते हैं।

वृषभ:

आपको सोना खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए उत्तम नहीं है।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के लिए भी सोना अशुभ होता है।

कर्क:

सोना आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा इसलिए इस धनतेरस पर आप सोने की खरीदारी ज़रूर करें।

Most Read:दिवाली 2018: क्यों जुड़ी है दिवाली पर दिये जलाने की परम्पराMost Read:दिवाली 2018: क्यों जुड़ी है दिवाली पर दिये जलाने की परम्परा

सिंह:

सिंह:

सिंह राशि वालों के लिए सोना शुभता लाता है इसलिए आप सोना खरीदें।

कन्या:

कन्या राशि वालों के लिए सोना उत्तम नहीं होता है।

तुला:

आपके लिए सोना धारण करना अशुभ होता है इसलिए धनतेरस पर आप किसी अन्य धातु की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक:

इस राशि के जातकों के लिए सोने का प्रभाव मध्यम होता है। आपके लिए सोना धारण करना न ज़्यादा शुभ होता है न ही अशुभ।

धनु:

धनु:

आपके लिए सोना शुभ है।

मकर:

इस राशि के जातकों के लिए सोना शुभ नहीं होता। आप भी सोना खरीदने से बचें।

कुम्भ:

कुम्भ राशि वालों के लिए सोना अशुभता लाता है।

मीन:

इस राशि के जातकों पर भी सोने का प्रभाव मध्यम होता है।

Most Read:सिर्फ ब्रेड पर ही नहीं चेहरे पर भी लगाइये मेयोनीज़, दिवाली पर चमक उठेगा चेहराMost Read:सिर्फ ब्रेड पर ही नहीं चेहरे पर भी लगाइये मेयोनीज़, दिवाली पर चमक उठेगा चेहरा

सोने के रखरखाव पर भी दें खास ध्यान

सोने के रखरखाव पर भी दें खास ध्यान

जानकारों के अनुसार सोने के रखरखाव का भी व्यक्ति पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। जैसा हम सब जानते हैं कि सोना समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है इसके रखरखाव पर भी शुभता और अशुभता निर्भर करती है। कहते हैं इस्तेमाल न होने पर इसे सही जगह पर रखने से भी बरकत बनी रहेगी।

1. हम सब सोने को या तो अपनी अलमारी में बने लॉकर में रखते हैं या फिर तिजोरी में, आप अपने सोने के आभूषणों को लाल कपड़े में लपेटकर ही जगहों पर रखें।

2. सोने के साथ लोहा और नकली आभूषण न रखें।

3. सोने को घर के पूर्वी उत्तर या दक्षिण पश्चिम कोण में ही रखें।

English summary

Diwali 2018: These Zodiac Signs should not buy Gold on this Dhanteras

Dhanteras marks the beginning of the five days long Diwali and is celebrated with quite a pomp all over India and abroad. Here we are telling you why a few zodiac signs people should not buy gold this dhanteras.
Desktop Bottom Promotion