Just In
- 41 min ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
- 2 hrs ago ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
- 4 hrs ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 6 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
Don't Miss
- News उत्तराखंड: सख्त नकल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित, बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
- Movies सीमा हैदर को याद आए पाकिस्तान के वो पुराने दिन, बोलीं- मैं रोती रही लेकिन.. एक रात के लिए भी...
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Education Jharkhand Board 12th Result 2024: जैक बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आयेगा? कैसे चेक करें JAC Result
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
जानें हर राशि की अनसुनी खूबी, जिसे नहीं समझ पाते सभी लोग
राशि के बारे में ऐसी कई बातें हैं जिनसे हम अनजान होते हैं। राशि से आप उन बातों के बारे में भी जान सकते हैं जिनके बारे में लोग बताने में झिझकते हैं। ज्योतिष के अनुसार राशि के ज़रिये ऐसी कई बातों की हमें जानकारी मिलती है जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है।
राशि के आधार पर हम किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और आकांक्षाओं के बारे में पता कर सकते हैं। अगर आप भी अपनी राशि से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में जानना चाहते हैं तो ये पोस्ट ज़रूर पढ़ें।
मेष: 21 मार्च – 19 अप्रैल
इस राशि वाले लोग चाहे जितने भी कॉन्फिडेंट क्यों ना हो लेकिन फिर भी ये हर चीज़ को रीचैक ज़रूर करते हैं। इन्हें चाहिए होता है कि इनके दोस्त और परिवार इन पर गर्व महसूस करे। ये उनसे प्यार करते हैं जो इन पर गर्व करते हैं।
वृषभ: 20 अप्रैल – 20 मई
इनका व्यवहार बहुत दोस्ताना होता है लेकिन फिर भी हर समय दूसरों की ज़िम्मेदारियों को पूरा करते-करते ये थक जाते हैं। इन्हें अपनी ज़िम्मेदारियों से ब्रेक लेकर आराम करना पसंद होता है लेकिन ये बात किसी को समझ नहीं आती है।
मिथुन: 21 मई – 20 जून
मिथनु राशि वाले रूढिवादी नहीं होते हैं। इन्हें अपने करीबियों की चिंता रहती है और ये बहुत छोटी चीज़ों को लेकर भी बहुत जल्दी पोज़ेसिव हो जाते हैं। सभी राशियों में वाकपटुता में इनका कोई जवाब नहीं है। आपको बस इन्हें सुनने की ज़रूरत है।
कर्क: 21 जून – 22 जुलाई
इस राशि के लोग थोड़े स्वार्थी लगते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। ये जो भी करते हैं वो दूसरों के लिए ही करते हैं। इनके लिए ज़िंदगी में प्यार होना बहुत ज़रूरी होता है। अपने पार्टनर को खुश रखकर ही इन्हें खुशी मिलती है।
सिंह: 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि वाले लोग बहुत इमोशनल होते हैं। इन्हें लगता है कि अगर ये अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे तो लोग इन्हें कमज़ोर समझने लगेंगे। हालांकि, अगर ये आपसे प्यार करते हैं तो इन्हें अपना ये रूप भी आपको दिखाने में कोई हर्ज़ नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर ये साफ दिल भी होते हैं। आपको आगे बढ़ता देखने के लिए ये कभी-कभी सख्त भी हो जाते हैं।
कन्या: 24 अगस्त – 23 सितंबर
अपने पार्टनर को सफल बनाने के लिए ये कभी-कभी कड़वे शब्दों का प्रयोग करते हैं। बाकी सभी राशियों में से कन्या राशि वाले बहस करने में माहिर होते हैं। ये दूसरों को कंट्रोल करना जानते हैं और यही इनके काम भी आता है।
तुला: 24 सितंबर – 23 अक्टूबर
तुला राशि वाले लोग संवेदशनशील दिखाई देते हैं। इनमें आत्मविश्वास सबसे ज़्यादा होता है। ये किसी को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। वहीं आपको ये झूठे भी लग सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि इन्हें तो अपने जीवन में शांति और संतुलन की चाह रहती है। ये सबको खुश रखना चाहते हैं।
वृश्चिक: 24 अक्टूबर – 22 नवंबर
इस राशि वाले जातक बाकी राशियों में सबसे ज़्यादा संवेदनशील होते हैं। ये छोटी-छोटी चीज़ों को दिल पर ले लेते हैं। इन्हें आसानी से खुश भी किया जा सकता है। आपको लग सकता है कि ये डरे हुए रहते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये बिल्कुल भी स्वार्थी नहीं होते।
धनु : 23 नवंबर – 22 दिसंबर
धनु राशि वाले लोग अपने दिल में बहुत कुछ समाए रखते हैं। इन्हें बेचारा बनना अच्छा नहीं लगता है और मुश्किल समय में भी ये हिम्मत नहीं हारते हैं। इन्हें चाहिए होता है कि कोई एक ऐसा हो जो मुश्किल हालात में भी इनका ध्यान रखे।
मकर: 23 दिसंबर – 20 जनवरी
मकर राशि के लोग अपनी भावनाओं का छिपाने में माहिर होते हैं। इनका दिल बहुत बड़ा होता है। इन्हें दूसरों को अपने करीब लाने में डर लगता है।
कुंभ: 21 जनवरी – 18 फरवरी
इन्हें प्यार की भूख होती है और आप चाहें इनसे कितना भी दूर रहें, इन्हें बस आपसे अपने लिए सम्मान चाहिए होता है। ये आपको ऐसा सोचने पर मजबूर कर देंगें कि आपको इनके बारे में सब कुछ पता है लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है। आपकी हर छोटी बात जानने के लिए ये आपसे दोस्ती करेंगें। आपको ये अच्छे श्रोता लग सकते हैं लेकिन असल में इन्हें भी कोई ऐसा चाहिए होता है जो इन्हें सुन सके।
मीन: 19 फरवरी – 20 मार्च
मीन राशि वाले बस आपका चेहरा देखकर ही आपके दिमाग में क्या चल रहा है, ये बता सकते हैं। ये बड़ी आसानी से आपके साथ घुलमिल जाते हैं और आप इन्हें जितना समझ पाते हैं उससे ज़्यादा ये आपको जान लेते हैं। ये जो भी कहते हैं उसे गंभीरता से लेना चाहिए।