For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुबह जागते ही भूल से भी ना देखें ये चीज़ें

|
Vastu Tips: Things to Avoid Early Morning: सुबह उठते ही न देखें ये 4 चीज़ें, पड़ेगा भारी | Boldsky

ऐसा कहा जाता है कि दिन की शुरुआत आप जैसी करते हैं पूरा दिन फिर वैसा ही बीतता है। इस वजह से एक अच्छी शुरुआत पूरे दिन को अच्छा बनाता है। अगर दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होती है तो दिन ढलने तक किसी अनहोनी घटना का भय बना रहता है। बहरहाल, अब सवाल ये बनता है कि आपके दिन का आग़ाज़ अच्छा हुआ है या बुरा, इसका फैसला कैसे किया जाएगा।

सुबह से ही कुछ अच्छा होने लगे तो आपका पूरा दिन सकारात्मक रहता है और अगर मामला इसके उलट रहता है तो दिन अच्छा नहीं बीतता है। ऐसी कुछ मान्यताएं हैं जिनके अनुसार सुबह उठकर उन चीज़ों को देखना बेहद शुभ होता है। वहीं कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिन्हें उठते ही सिर्फ देख लेने से ही दिन पूरा खराब हो जाता है। आइए आज जानते हैं कि सुबह उठने के बाद हमें किन चीज़ों से बचना चाहिए।

आईने में देखना

आईने में देखना

कई लोगों की ये आदत होती है, जिनमें ज़्यादा संख्या महिलाओं की है कि वो सुबह उठते ही दिन के पहले काम के रूप में आईने में अपना चेहरा देखते हैं। इसे काफी गलत माना गया है। दूसरी कई चीज़ें है जो शुभ मानी गई हैं। जैसे आप सुबह उठते ही अपनी हथेलियों की तरफ देख सकते हैं। ये दिन की शुरुआत करने के लिए बेहद शुभ काम है।

Most Read:क्या आपके हाथों में भी है ढेर सारी लकीरें?Most Read:क्या आपके हाथों में भी है ढेर सारी लकीरें?

परछाई की तरफ देखना

परछाई की तरफ देखना

आपको दूसरों की परछाई के अलावा खुद के साए को भी देखने से बचना चाहिए। सुबह सुबह किसी की परछाई को देखने का मतलब असफलता को निमंत्रण देना माना जाता है। ये व्यक्ति के जीवन में तनाव बढ़ाता है और साथ ही दिमाग में उलझन भी पैदा करता है।

कुत्तों की लड़ाई देखना

कुत्तों की लड़ाई देखना

आमतौर पर कुत्ते सुबह नहीं झगड़ते हैं, वो रात में ऐसा करते हैं, मगर फिर भी किसी वजह से ऐसा हो सकता है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले कुत्तों को झगड़ते हुए देखना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिन की शुरुआत में ये देखने से लोगों से बहस हो सकती है।

Most Read:मां के श्राप से शनिदेव हुए थे लंगड़े, एक से दूसरी राशि में पहुंचते हैं देरी सेMost Read:मां के श्राप से शनिदेव हुए थे लंगड़े, एक से दूसरी राशि में पहुंचते हैं देरी से

जानवरों की तस्वीरें

जानवरों की तस्वीरें

सुबह सुबह जानवरों की तस्वीरें देखना अशुभ माना जाता है। इससे बचने के लिए आप कमरे में से उन तस्वीरों को हटा सकते हैं या फिर ऐसे कमरों में उन्हें लगाएं जो सोने के लिए इस्तेमाल ना होते हों। ये भी मान्यता है की ऐसी तस्वीरों को देखने से बहस और लड़ाई होती है।

जूठे बर्तनों को देखना

जूठे बर्तनों को देखना

सुबह उठकर जूठे बर्तनों को देखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। गंदे बर्तनों को देखने से आपको जो प्रोजेक्ट्स मिलने वाले हैं उनमें देरी हो सकती है। दरअसल, रात को खाना खाकर बर्तन जूठे ही छोड़ देना भी अशुभ माना जाता है। इस्तेमाल के बाद ही उन्हें धोकर उनके स्थान पर रखने का प्रयास करें।

Most Read:आपकी हथेली की रंगत भी बताती है बहुत कुछMost Read:आपकी हथेली की रंगत भी बताती है बहुत कुछ

लड़ाई देखना

लड़ाई देखना

जागने के बाद दो या दो से ज़्यादा लोगों को बहस में उलझे हुए या लड़ते हुए देखना अच्छा नहीं है। ऐसा माना जाता है कि उनकी नकारात्मक ऊर्जा उस झगड़े को देखने वाले व्यक्ति में प्रवेश कर जाती है। इस वजह से यदि बाहर सिर्फ तूतू मैंमैं ही चल रही हो तब भी उसे ना देखें।

English summary

Things You Should Never See Just After Waking Up In Morning

Here is the list of things you should never watch in the morning. It is said that the effect of what we see as the first thing in the day, causes all other things to be affected by a certain energy.
Story first published: Monday, October 1, 2018, 17:35 [IST]
Desktop Bottom Promotion