Just In
- 8 min ago Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे ईसा मसीह फिर क्यों कहा जाता है 'गुड फ्राइडे'
- 49 min ago Bengaluru Water Crisis : चिरंजीवी को सताई जल संकट की चिंता, एक्टर ने शेयर किए पानी बचाने के टिप्स
- 1 hr ago First Surya Grahan 2024: साल 1970 में लगा था ऐसा सूर्य ग्रहण, यह अद्भुत घटना क्या भारत में आएगी नजर?
- 2 hrs ago Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, बस रोजाना की इन आदतों में लाएं बदलाव
Don't Miss
- News आतिशी का बड़ा आरोप- मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी कंपनियों से ED द्वारा वसूला पैसा बीजेपी के पास चंदे के रूप में आया
- Movies एयरपोर्ट पर गर्मी में मोटी जैकेट पहने दिखीं परिणीति चोपड़ा, लोग बोले- बेबी बंप छिपा रही हो क्या ?
- Education SSC CPO 2024 Registration: 4187 सीपीओ पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन करें आज ही, देखें सीधा लिंक
- Technology भारत में लॉन्च से पहले Oneplus nord CE4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
- Finance Stock Market Rule: अब नहीं करना होगा पेमेंट सेटलमेंट के लिए इंतजार , T+0 सिस्टम से एक दिन में मिलेंगे पैसे
- Automobiles Jackie Shroff : बॉलीवुड के जग्गू दादा का कार कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप, गैराज में खड़ी है BMW और Jaguar
- Travel अब दिल्ली वाले भी आस्था के सागर में लगाएं गोते, वाराणसी के तर्ज पर शुरू हो चुकी है यमुना आरती
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इस विश्वकर्मा जयंती पर अपनी राशि के अनुसार करें खास पूजा, होगा बड़ा लाभ
निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर साल की तरह इस साल भी 17 सितंबर को मनाई जाएगी। वैसे तो विश्वकर्मा जी की जयंती को लेकर दो अलग अलग मत है। कुछ लोगों का कहना है कि इनका जन्म अश्विन कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि को हुआ था, वहीं कुछ लोगों का मनाना है कि भाद्रपद की अंतिम तिथि को भगवान विश्वकर्मा की जयंती होती है। विश्वकर्मा पूजा की तिथि को सूर्य के पारगमन के आधार पर तय किया जाता है।
कहते हैं भगवान विश्वकर्मा ने हमारे देवी देवताओं के लिए भव्य महलों, सिंहासन से लेकर उनके शस्त्रों तक का निर्माण किया है। इन्हें ब्रह्मा जी के सातवे धर्मपुत्र के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से इनकी पूजा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता सदैव के लिए दूर रहती है और व्यापार भी बढ़ता है।
आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप अपनी राशि के अनुसार इस विश्वकर्मा जयंती पर पूजा करके अपने काम और व्यापार में उन्नति पा सकते हैं।
मेष:
अगर आप केसरिया रंग के वस्त्र धारण करके पूजा करेंगे तो आपके लिए यह बहुत ही शुभ रहेगा।
वृषभ:
वृषभ राशि के जातक विश्वकर्मा जी की पूजा के बाद श्री कुबेर जी की 11 माला जाप अवश्य करें। आपको ज़रूर सफलता मिलेगी।
मिथुन:
आप हरे रंग के वस्त्र धारण करें। इसके अलावा गणेश जी की पूजा करने के बाद ही आप विश्वकर्मा जी की पूजा करें। आज गरीबों में केला दान करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
कर्क:
आज शिव जी की भी पूजा करना आपके लिए बहुत फलदायक रहेगा। साथ ही गरीबों में सफ़ेद अन्न का दान करना भी आपके लिए अच्छा होगा।
सिंह:
आज ध्यान से सूर्यदेव को जल अर्पित करें और जल में लाल फूल ज़रूर डालें।
कन्या:
यह विश्वकर्मा पूजा आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है क्योंकि चंद्रमा आपके लाभ का स्वामी है और यह आपके सुख स्थान पर रहेगा इसलिए आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
तुला:
इस विश्वकर्मा पूजा पर शनिदेव की कृपा आप पर बरसगी और आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक:
आप साबुत मसूर की दाल गाय को खिलाएं। इससे आपके व्यापार में आ रही सभी बाधाएं दूर होगी।
धनु:
यदि आप आज के दिन श्री गणेश, माता गौरी और महादेव को वस्त्र अर्पित करेंगे तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
मकर:
आप गायत्री मंत्र का जाप करें साथ ही अपने कारखाने के सभी उपकरणों की शुद्धि करवा कर ही पूजन करें।
कुम्भ:
कुश के आसन पर बैठकर पूजन करें और भगवान विश्वकर्मा को पारिजात के फूल अर्पित करें। आपको ज़रूर लाभ मिलेगा।
मीन:
भगावन विश्वकर्मा के साथ साथ आप विष्णु जी की भी पूजा करें। आप पर ईश्वर की कृपा ज़रूर बरसेगी।