Just In
- 10 min ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 1 hr ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 2 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
- 3 hrs ago Formal Blouse Design: IAS Interview में जमाना है इम्प्रेशन, तो कैंडिडेट पहने ऐसे सोबर ब्लाउज
Don't Miss
- News Lok Sabha Polls: 7 पूर्व CM और कई केंद्रिय मंत्रियों का भाग्य EVM में बंद, जानें कौन-कौन?
- Finance Small Savings Schemes: क्या सुकन्या समृद्धि योजना और PPF जैसी सेविंग स्कीम्स के लिए आधार है जरूरी?
- Movies दुकानों की साफ-सफाई करती थी ये लड़की, शाहरुख खान की बनी एक्ट्रेस तो खुली किस्मत, आज है करोड़ों की मालकिन...
- Technology एयरचैट: वीडियो नहीं ये है ऑडियो वाला सोशल नेटर्वक
- Travel 6 हिल स्टेशन जहां सीधे फ्लाईट से पहुंच सकते हैं, नहीं नापनी पड़ती घुमावदार पहाड़ी सड़कें
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Education ग्राफिक डिजाइन कोर्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
चाणक्य के अनुसार इन्हें नींद से जगाना हो सकता है खतरनाक
अच्छी और भरपूर नींद हम सभी के लिए बेहद ज़रूरी है ताकि हम स्वस्थ रह सकें और हमारा शरीर भी बेहतर तरीके से काम कर सके। हम ज़्यादा से ज़्यादा एक या दो रात ही जाग सकते हैं लेकिन हमारी नींद पूरी नहीं होगी तो इसका बुरा प्रभाव हमारी सेहत पर भी पड़ेगा जो लंबे समय तक हमारी परेशानी का कारण बना रह सकता है।
रोज़ाना कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद सभी के लिए ज़रूरी होती है। हालांकि बच्चों और बड़ों के मामले में यह समय अलग होता है। खैर इस विषय पर चाणक्य जैसे महाज्ञानी ने बहुत कुछ कहा है। चाणक्य के अनुसार कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अगर सोते हुए देखा जाए तो फौरान नींद से जगा देना चाहिए वहीं कुछ लोगों को भूल कर भी नींद से नहीं जगाना चाहिए।
चलिए पहले उन लोगों से शुरुआत करते हैं जिन्हें अगर सोते देखा जाए तो जगा देना चाहिए।
यात्री
सफर करने वालों को समय का ध्यान रखना चाहिए इसलिए यात्रा करने के दौरान उन्हें सोना नहीं चाहिए। जब कोई लंबी दूरी की यात्रा कर रहा हो तो उनका उद्देश्य समय की बचत करना होना चाहिए।
नौकर
यदि अपना सारा काम छोड़कर नौकर को लंबे समय तक सोते हुए देखा जाए तो उन्हें फ़ौरन जगा देना चाहिए क्योंकि जिस काम के लिए उन्हें रखा गया है अगर उस काम को वह ठीक से न करे तो ऐसे में उन्हें रखने का कोई फायदा नहीं होता। इस परिस्थिति में उनकी नौकरी भी जा सकती है।
विद्यार्थी
चाणक्य का कहना था कि यदि पढ़ने के समय विद्यार्थी सोने लगे तो उनका प्रदर्शन पढ़ाई में कभी अच्छा नहीं होगा। एक विद्यार्थी का उद्देश्य पढ़ लिखकर आगे बढ़ना होना चाहिए न कि सोने में अपना समय व्यर्थ करना। इससे वे आलसी भी हो जाते हैं और पढ़ाई में एकाग्रता बनाने में भी उन्हें समस्या आती है। इसलिए उन्हें सिर्फ अपने शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए ही सोना चाहिए। ज़रुरत से ज़्यादा सोना उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
भूखा व्यक्ति
भूखे पेट सोना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा खाली पेट सोना भी अशुभ माना जाता है। इससे धन हानि होती है। इसलिए भूखे पेट सोने वाले लोगों को फ़ौरन जगा देना चाहिए ताकि वे भरपेट भोजन कर सके।
डरा हुआ व्यक्ति
चाणक्य का कहना था कि नींद में अगर व्यक्ति डरा हुआ दिखाई दे तो उसे जगा देना चाहिए। कई बार ऐसा अनुभव डरावने सपने या बुरे ख्यालों की वजह से होता है। ऐसे में एक बार व्यक्ति नींद से जग जाए तो वह बुरे सपने से बाहर निकल सकता है और दोबारा सोकर अच्छी नींद ले सकता है।
खजाने का दरबान
जैसा कि इनका काम ख़ज़ाने की सुरक्षा करना होता है, अगर ये सो जाएंगे तो फिर खजाने की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन उठाएगा इसलिए ऐसे लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए ना कि सोकर अपने कर्त्तव्य को हल्के में लेना चाहिए।
चाणक्य के अनुसार कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें कभी नींद से जगाना नहीं चाहिए।
बच्चे
बच्चों को हमें भूलकर भी नींद से जगाना नहीं चाहिए। इसके पीछे दो कारण हैं। पहला अगर वे उठ गए तो दोबारा जल्दी सो नहीं पाएंगे और सारा समय रोते रहेंगे फिर उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी ओर माना जाता है कि बच्चों को नींद से जगाना अशुभ होता है।
पागल व्यक्ति
पागल व्यक्ति को भी नींद से जगाना अच्छी बात नहीं होती। ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर होता है। पागल व्यक्ति किसी भी समय हिंसक हो सकता है जो हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
शेर
सोते हुए शेर को जगाना मतलब अपनी मौत को दावत देने के समान होता है। यदि सोता हुआ शेर जाग जाए तो वह और भी खतरनाक हो जाता है।
सांप
भूलकर भी सोते हुए सांप को जगाने की कोशिश न करें। यदि वह जाग गया तो निश्चित रूप से आपको काटेगा इसलिए चाणक्य ने सलाह दी है कि ऐसा कभी न करें।
कुत्ता
सोते हुए कुत्ते को जगाना भी काफी खतरनाक हो सकता है। जागने के बाद गुस्से में ये व्यक्ति को काट भी सकते हैं।