For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्या आपने भी सपने में अपने सारे दांत टूटते देखें हैं?

|
Dreaming about Falling Teeth | जानें सपने में दांत टूट जानें का क्या है मतलब? | Boldsky

हमारे सपने हमें कुछ ना कुछ ऐसा महत्वपूर्ण बताने की कोशिश करते हैं जिनकी ओर हमें ध्यान ज़रूर देना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि कुछ सपनों के संदेश समझने में आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और उसके मतलब को आप झट से समझ जाते हैं।

रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि लोग जीवन के किसी ना किसी पड़ाव पर सपने में अपने टूटते हुए दांत देखते हैं। इसका अनुभव कई लोगों द्वारा किया जा चुका है और ये अलग अलग चीज़ों की तरफ इशारा करता है। सपने में दांत टूटने का क्या अर्थ है इसके बारे में जानने के लिए ये लेख पढ़ें।

संभावना है कि आप अपना नियंत्रण खोने का अनुभव कर रहे हैं

संभावना है कि आप अपना नियंत्रण खोने का अनुभव कर रहे हैं

ऐसा हो सकता है कि जब आप सपने में दांत गिरना देखें तब आप अपना कंट्रोल खोने का एहसास कर रहे हों। ये अलग अलग स्थिति की वजह से हो सकता है जैसे करियर में असफलता, नौकरी खो देना या फिर परिवार का दबाव बढ़ना। इस तरह की स्थिति के कारण आपको महसूस होगा की आपका अपनी आसपास की चीज़ों पर नियंत्रण ही नहीं है। आप खुद को असहाय सा महसूस करने लगते हैं।

Most Read:सुबह जागने पर इन चीज़ों को देखने से बचेंMost Read:सुबह जागने पर इन चीज़ों को देखने से बचें

जो दिल के बहुत करीब है उसे खोने का डर

जो दिल के बहुत करीब है उसे खोने का डर

अगर आप अपने जीवन की बहुत ही कीमती चीज़ जैसे पैसा या फिर बच्चों को खोने के डर से प्रभावित हैं तो इस वजह से भी आपको सपने में टूटते हुए दांत दिखाई दे सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर बहुत ज़्यादा भय या हार जाने के डर के कारण भी ऐसा सपना आ सकता है।

उम्र बढ़ने की वजह से आप तनाव में हों

उम्र बढ़ने की वजह से आप तनाव में हों

अगर आप ऐसा सपना देखते हैं तो इसका मतलब है की आप उम्र बढ़ने की वजह से निराश होते जा रहे हैं। जीवन कम होने, पहले जैसी ज़िंदगी ना होने, स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने और स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से आपको तनाव महसूस होने लगता है। ऐसा लगता है जैसे आप खुद की अहमियत भूलने लगे हैं।

Most Read:क्या आपकी हथेली में भी बना हुआ है लकीरों का जाल?Most Read:क्या आपकी हथेली में भी बना हुआ है लकीरों का जाल?

परिवार का कोई सदस्य हो बीमार

परिवार का कोई सदस्य हो बीमार

ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति दांतों से जुड़ा कोई सपना देखता है तो इसका अर्थ है कि वो शख्स अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत संबंधी चिंता में डूबा हुआ है।

पैसों से जुड़ी परेशानी आपको कर रही है परेशान

पैसों से जुड़ी परेशानी आपको कर रही है परेशान

अगर आपने भविष्य के लिए बचत नहीं की है तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आपको दांत गिर जाने के सपने आएं। आपकी ये चिंता सपने में आपको परेशान कर सकती है।

Most Read:नवरात्रि 2018: मां के इन नौ दिनों में ना करें ये गलतियांMost Read:नवरात्रि 2018: मां के इन नौ दिनों में ना करें ये गलतियां

Read more about: life facts जिंदगी
English summary

what does teeth falling in a dream signify

Have you ever dreamt of your teeth falling off? Check out the hidden meaning behind the dream of teeth falling.
Desktop Bottom Promotion