For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राशि बताएगी प्यार की कौन सी भाषा है आपको पसंद

|

प्रेम एक ऐसी भाषा है जिससे आप अपनी ज़रूरतों और भावनाओं बारे में जान पाते हैं। इससे आप और आपका पार्टनर दोनों ही प्‍यार को महसूस कर पाते हैं। क्‍या आप जानते हैं कि राशि के अनुसार आपके लिए प्‍यार की कौन सी भाषा सबसे सही है? अगर आप ये जान लें तो अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्‍ते को बेहतर और मज़बूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कौन सी लव लैंग्‍वेज सबसे बेहतर रहेगी।

मेष : 21 मार्च – 19 अप्रैल

खूबियों पर मोहर लगवाना ही आपकी लव लैंग्‍वेज है। यही आपके रिश्‍ते को परिभाषित करता है। अगर कोई आपकी तारीफ करता है तो इससे आपके ईगो पर अच्‍छा असर पड़ता है। अपने पार्टनर का आपको प्‍यार करना या आपकी तारीफ करना आपको बहुत पसंद आता है।

what-is-your-love-language-based-on-your-zodiac-sign

वृषभ : 21 अप्रैल – 20 मई

आपको तोहफे लेना पसंद है और यही आपकी लव लैंग्‍वेज है। तोहफों से ज़ाहिर किया गया प्‍यार आपके दिल को जल्‍दी छू जाता है। पृथ्‍वी तत्‍व की राशि होने के कारण भी आपका ऐसा व्‍यवहार हो सकता है। अगर आपका पार्टनर आपको कोई कीमती चीज़ देता है तब आपको उनके प्‍यार का अहसास होता है। आप बस यही चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपको बस बहुत स्‍पेशल फील करवाए।

मिथुन : 21 मई – 20 जून

फिजीकल टच या शारीरिक स्‍पर्श ही इस राशि की लव लैंग्‍वेज है। आप इसी तरह से अपने प्‍यार को ज़ाहिर कर पाते हैं। आपको रोमांटिक रिलेशन ज़्यादा पसंद आते हैं। हाथों में हाथ डाले घंटों बिता देना और एक-दूसरे से खूब बातें करना इन्‍हें पसंद होता है।

कर्क : 21 जून – 22 जुलाई

इन्‍हें अपने पार्टनर के साथ कुछ समय सुकुन के और अकेले बिताना पसंद होता है। आप हमेशा उन लोगों के साथ रहना चाहते हैं जिनसे आप बहुत प्‍यार करते हैं। आप ज़्यादा से ज़्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं।

सिंह : 23 जुलाई – 23 अगस्‍त

सिंह राशि के लोगों के लिए भी अभिज्ञान ही इनकी लव लैंग्‍वेज है। ये तो बस इतना ही चाहते हैं कि इन्‍हें कोई भरपूर प्‍यार करे और टूट कर प्‍यार करे। अपनी तारीफ सुनना इन्‍हें पसंद आता है।

कन्‍या : 24 अगस्‍त – 23 सितंबर

इस राशि की लव लैंग्‍वेज है सेवा करना। ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर इसी तरीके से अपने प्‍यार को ज़ाहिर करे। बाकी सभी राशियों में कन्‍या राशि के लोग सबसे ज्‍यादा सहायता करने वाले होते हैं। अगर आप इनके लिए थोड़ा सा भी कर देंगें तो वो इनके लिए बहुत होता है। खाना बनाने, सफाई करने या रोज़मर्रा के कामों में हाथ बंटाकर भी आप इनके करीब आ सकते हैं।

तुला : 24 सितंबर : 23 अक्‍टूबर

इस राशि की लव लैंग्‍वेज है तोहफे लेना। जी हां, तुला राशि के लोगों को तोहफे लेना बहुत पसंद है। रिलेशनशिप में होने पर इन्‍हें सब कुछ रोमांटिक होना पसंद है।

वृश्चिक : 24 अक्‍टूबर – 22 नवंबर

इस राशि का लव लैंग्‍वेज भी शारीरिक स्‍पर्श है। इस राशि के लोग सेक्‍शुअली बहुत एक्टिव होते हैं। इनके सारे राज़ तो बेडरूम में ही खुलते हैं। ये उन लोगों को ज़्यादा पसंद करते हैं जो खुद को इन पर न्‍यौछावर कर दें।

धनु : 23 नवंबर – 22 दिसंबर

इन्‍हें ये सुनना बहुत अच्‍छा लगता है कि दूसरे इनसे कितना प्‍यार करते हैं। समय-समय पर अपनी तारीफ सुनने के लिए ये बेताब रहते हैं। धनु राशि के लोगों को अपने पार्टनर के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाना भी पसंद होता है।

मकर : 23 दिसंबर – 20 जनवरी

इस राशि के लोगों को भी अपनी सेवा करवाना पसंद होता है। अगर आप मकर राशि के लोगों के करीब जाना चाहते हैं तो आपको उनकी खुशामद करनी पड़ेगी। इस तरह आप बड़ी आसानी से इन्‍हें इंप्रेस कर सकते हैं। अगर आप निस्‍वार्थ भाव से इनसे प्‍यार करेंगे तो ये आपका साथ ज़रूर देंगे।

कुंभ : 21 जनवरी – 18 फरवरी

मकर राशि की तरह इन्‍हें भी सेवा करवाना पसंद है। इन्‍हें वो लोग पसंद आते हैं जो आगे बढ़कर इनके लिए कुछ खास करते हैं। इस राशि को मानवता का प्रतीक भी कहा जा सकता है।

मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च

शारीरिक स्‍पर्श और अच्‍छा समय बिताना ही इस राशि की लव लैंग्‍वेज है। इन्‍हें प्‍यार की भूख रहती है और जब इन्‍हें कोई सच्‍चा प्‍यार करने वाला व्‍यक्‍ति मिल जाता है तो ये उससे अपने प्‍यार का इज़्हार इंटिमेसी से ही करते हैं।

English summary

What Is Your Love Language Based On Your Zodiac Sign?

The immense love you have for your partner can be revealed in the best love language that you can use as per your zodiac sign. Find out about the different love languages based on each zodiac sign. Check it out
Story first published: Thursday, May 17, 2018, 13:12 [IST]
Desktop Bottom Promotion