Just In
- 7 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 8 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 8 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 9 hrs ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Don't Miss
- News पीएम मोदी पर डिंपल यादव का तीखा पलटवार, बोलीं- पुलवामा के शहीदों की पत्नियों का मंगलसूत्र किसने छीना
- Education JEE Main Result 2024 Out: NTA ने जारी किया जेईई मेन रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक यहां
- Movies Seema Haider ने पाकिस्तानी प्रेमी का किया खुलासा, कहा- 'मैं उससे शादी करके घर बसाना चाहती थी, लेकिन...'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
राशि बताएगी प्यार की कौन सी भाषा है आपको पसंद
प्रेम एक ऐसी भाषा है जिससे आप अपनी ज़रूरतों और भावनाओं बारे में जान पाते हैं। इससे आप और आपका पार्टनर दोनों ही प्यार को महसूस कर पाते हैं। क्या आप जानते हैं कि राशि के अनुसार आपके लिए प्यार की कौन सी भाषा सबसे सही है? अगर आप ये जान लें तो अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को बेहतर और मज़बूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कौन सी लव लैंग्वेज सबसे बेहतर रहेगी।
मेष : 21 मार्च – 19 अप्रैल
खूबियों पर मोहर लगवाना ही आपकी लव लैंग्वेज है। यही आपके रिश्ते को परिभाषित करता है। अगर कोई आपकी तारीफ करता है तो इससे आपके ईगो पर अच्छा असर पड़ता है। अपने पार्टनर का आपको प्यार करना या आपकी तारीफ करना आपको बहुत पसंद आता है।
वृषभ : 21 अप्रैल – 20 मई
आपको तोहफे लेना पसंद है और यही आपकी लव लैंग्वेज है। तोहफों से ज़ाहिर किया गया प्यार आपके दिल को जल्दी छू जाता है। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण भी आपका ऐसा व्यवहार हो सकता है। अगर आपका पार्टनर आपको कोई कीमती चीज़ देता है तब आपको उनके प्यार का अहसास होता है। आप बस यही चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपको बस बहुत स्पेशल फील करवाए।
मिथुन : 21 मई – 20 जून
फिजीकल टच या शारीरिक स्पर्श ही इस राशि की लव लैंग्वेज है। आप इसी तरह से अपने प्यार को ज़ाहिर कर पाते हैं। आपको रोमांटिक रिलेशन ज़्यादा पसंद आते हैं। हाथों में हाथ डाले घंटों बिता देना और एक-दूसरे से खूब बातें करना इन्हें पसंद होता है।
कर्क : 21 जून – 22 जुलाई
इन्हें अपने पार्टनर के साथ कुछ समय सुकुन के और अकेले बिताना पसंद होता है। आप हमेशा उन लोगों के साथ रहना चाहते हैं जिनसे आप बहुत प्यार करते हैं। आप ज़्यादा से ज़्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं।
सिंह : 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि के लोगों के लिए भी अभिज्ञान ही इनकी लव लैंग्वेज है। ये तो बस इतना ही चाहते हैं कि इन्हें कोई भरपूर प्यार करे और टूट कर प्यार करे। अपनी तारीफ सुनना इन्हें पसंद आता है।
कन्या : 24 अगस्त – 23 सितंबर
इस राशि की लव लैंग्वेज है सेवा करना। ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर इसी तरीके से अपने प्यार को ज़ाहिर करे। बाकी सभी राशियों में कन्या राशि के लोग सबसे ज्यादा सहायता करने वाले होते हैं। अगर आप इनके लिए थोड़ा सा भी कर देंगें तो वो इनके लिए बहुत होता है। खाना बनाने, सफाई करने या रोज़मर्रा के कामों में हाथ बंटाकर भी आप इनके करीब आ सकते हैं।
तुला : 24 सितंबर : 23 अक्टूबर
इस राशि की लव लैंग्वेज है तोहफे लेना। जी हां, तुला राशि के लोगों को तोहफे लेना बहुत पसंद है। रिलेशनशिप में होने पर इन्हें सब कुछ रोमांटिक होना पसंद है।
वृश्चिक : 24 अक्टूबर – 22 नवंबर
इस राशि का लव लैंग्वेज भी शारीरिक स्पर्श है। इस राशि के लोग सेक्शुअली बहुत एक्टिव होते हैं। इनके सारे राज़ तो बेडरूम में ही खुलते हैं। ये उन लोगों को ज़्यादा पसंद करते हैं जो खुद को इन पर न्यौछावर कर दें।
धनु : 23 नवंबर – 22 दिसंबर
इन्हें ये सुनना बहुत अच्छा लगता है कि दूसरे इनसे कितना प्यार करते हैं। समय-समय पर अपनी तारीफ सुनने के लिए ये बेताब रहते हैं। धनु राशि के लोगों को अपने पार्टनर के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जाना भी पसंद होता है।
मकर : 23 दिसंबर – 20 जनवरी
इस राशि के लोगों को भी अपनी सेवा करवाना पसंद होता है। अगर आप मकर राशि के लोगों के करीब जाना चाहते हैं तो आपको उनकी खुशामद करनी पड़ेगी। इस तरह आप बड़ी आसानी से इन्हें इंप्रेस कर सकते हैं। अगर आप निस्वार्थ भाव से इनसे प्यार करेंगे तो ये आपका साथ ज़रूर देंगे।
कुंभ : 21 जनवरी – 18 फरवरी
मकर राशि की तरह इन्हें भी सेवा करवाना पसंद है। इन्हें वो लोग पसंद आते हैं जो आगे बढ़कर इनके लिए कुछ खास करते हैं। इस राशि को मानवता का प्रतीक भी कहा जा सकता है।
मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च
शारीरिक स्पर्श और अच्छा समय बिताना ही इस राशि की लव लैंग्वेज है। इन्हें प्यार की भूख रहती है और जब इन्हें कोई सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति मिल जाता है तो ये उससे अपने प्यार का इज़्हार इंटिमेसी से ही करते हैं।