Just In
- 5 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
- 6 hrs ago गर्मियों में फ्रेशनेस और ग्लो के लिए चेहरे पर लगाए तरबूज का नेचुरल टोनर, ये है बनाने का तरीका
- 6 hrs ago इन राशियों के लिए Sorry कहना है दुनिया का सबसे मुश्किल काम, नहीं मानते हैं अपनी गलती
- 7 hrs ago Mango in Diabetes : डायबिटीज में केजरीवाल खा रहे हैं खूब आम, क्या शुगर मरीजों को आम खाना चाहिए या नहीं?
Don't Miss
- News अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर LG ने डीजी जेल से तलब की रिपोर्ट
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Movies VIDEO: भगवान कृष्ण के सामने सीमा ने की अश्लीलता, वीडियो देख भड़के लोग बोले- कौन से कोठे पर...
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इन 5 राशि वालों के पास होता है सबसे अच्छा सेंस ऑफ़ ह्यूमर
हंसाना भी एक कला होती है। जी हां, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे मिलते ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसे लोग जहां भी जाते हैं खुशियां ही बिखेरते हैं और इस तरह से ये सबके पसंदीदा बन जाते हैं। सेंस ऑफ़ ह्यूमर पर्सनालिटी की वो विशेषता होती है जो सबके पास नहीं होती। ज्योतिषशास्त्र में पर्सनालिटी की विशेषता को राशि के आधार पर जाना जाता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो अपने अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं।
मेष:
मज़ाक करने में माहिर इस राशि के लोग अपने अंदाज़ में ऐसे जोक्स मार देते हैं कि कभी कभी सामने वाला समझ ही नहीं पाता। ये सबके साथ हंसी मज़ाक कर लेते हैं। इनके केवल शब्द ही नहीं बल्कि टाइमिंग भी इतनीपरफेक्ट रहती है कि लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पाते। ये जहां भी जाते हैं वहां का माहौल हंसी ठिठोली से भरा रहता है। लोग इनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
वृषभ:
वृषभ राशि के जातक ज़्यादातर समय गंभीर रहते हैं लेकिन उनके अंदर जोक्स का भण्डार छिपा होता है। किसी का भी मज़ाक उड़ाने में ये पीछे नहीं हटते। जितना ये हंसने में अच्छे होते है उतने हंसाने में भी। लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनके जोक्स वाकई में बहुत अच्छे होते हैं और यह अपनी हंसी पर नियंत्रण रखकर बड़ी ही आसानी से बड़े बड़े मज़ाक कर लेते हैं।
Most Read:पार्टनर ने कहा आई लव यू तो उनकी राशि से जानें उसका मतलब
मिथुन:
इस राशि के लोग भी जोक्स मारने में बहुत ही अच्छे होते हैं लेकिन ये थोड़ा संभलकर ये काम करते हैं। ये कभी उस इंसान के सामने मज़ाक नहीं करते हैं जिन्हें इन्होंने टारगेट किया होता है। हालांकि ये क्रोधी स्वभाव के नहीं होते फिर भी लड़ाई झगड़े से दूर रहना ही पसंद करते हैं। इनके जोक्स बहुत ही सिंपल और डायरेक्ट होते हैं जो कोई बच्चा भी आसानी से समझ ले। ये अपना समय अपनी तरह के लोगों के बीच ऐसे ही हंसते खेलते बिताना पसंद करते हैं।
सिंह:
इस राशि के लोग खुश रहने में और ज़िंदगी का भरपूर आनंद लेने में विश्वास रखते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है लेकिन अपने अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से ये लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। मेष राशि वालों की तरह जोक मारने की इनकी भी टाइमिंग एकदम परफेक्ट होती है। लेकिन इनके सारे जोक्स उतने मतलब भरे नहीं होते हैं। केवल समझदार और बड़े ही इनके जोक्स को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। अगर कोई इनके जोक्स को गलत तरीके से ले भी लेता है तो ये बड़े आराम से और अपने अलग अंदाज़ में उसे समझा लेते हैं।
Most Read:इन 6 राशियों के लोग दिखते हैं रफ एंड टफ लेकिन होते हैं 'छुईमुई'
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वाले जातक लोगों के साथ मज़ाक करने और उन्हें हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हालांकि अगर मज़ाक में कोई इनकी बातों को गंभीरता से लेकर इनसे उलझने की कोशिश करता है तो इन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती और ये हंसी हंसी में ही ऐसे लोगों को करारा जवाब दे देते हैं। इन्हें शांत बैठना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। ये जहां भी रहते हैं छोटी छोटी बातों पर हंसी मज़ाक करते रहते हैं।