Just In
- 4 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 5 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 7 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 7 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
Don't Miss
- News मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां
- Education UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल 2 बजे आयेगा, यहां देखें UPMSP Result डाउनलोड लिंक
- Movies OOPS: बेटे अरहान से गंदी बातें करने के बाद अब इस हाल में दिखी मलाइका, बार-बार ठीक करती रही लटकती फिसलती ड्रेस
- Technology Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इन राशियों के लोग होते हैं सबसे ज़्यादा खर्चीले
अगर आप बहुत ज़्यादा खर्चा करते हैं तो इसका संबंध आपकी राशि से भी हो सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूब पैसा खर्च करते हैं और फिजूलखर्ची में सबसे आगे होते हैं।
इन राशियों के जातक एक भी पैसा बचाने में विफल रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी राशियां हैं जो दिल खोलकर पैसा खर्च करने के लिए जानी जाती हैं।
तुला : 24 सितंबर - 23 अक्टूबर
इस लिस्ट में तुला राशि के जातक सबसे ऊपर आते हैं। इन्हें अपने जीवन में सब कुछ बेहतर चाहिए होता है और अपनी इस आदत की वजह से आप इन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। इन्हें फर्स्ट क्लास में सफर करना, फाइव स्टार होटल में रहना और अपने डिज़ाइनर कपड़ों का दिखावा करना पसंद होता है। सच तो ये है कि बहुत कम लोग इन सब चीज़ों के लिए खर्च कर पाते हैं और जिन लोगों के पास इन सबके लिए पैसे नहीं होते हैं, वो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर के अपनी शाही चाहतों को पूरा करते हैं।
कुंभ : 21 जनवरी – 18 फरवरी
कुंभ राशि के जातकों को एक नहीं बल्कि कई सारी चीज़ों की ज़रूरत होती है। वहीं दूसरी ओर ये बहुत चंचल स्वभाव के भी होते हैं जिस वजह से इन्हें खर्चा करना पसंद होता है। कुंभ राशि के लोग तुला राशि वालों की तरह क्रेडिट कार्ड पर निर्भर नहीं रहते हैं। ये जो चाहते हैं उसे हासिल कर लेते हैं। इन्हें खूब खर्चा करना पसंद होता है। इतना ही नहीं इन्हें खर्चों के परिणाम की चिंता भी नहीं होती है।
मिथुन : 21 मई – 20 जून
मिथुन राशि के लोगों को भी अपनी ज़रूरतों पर खर्च करना बहुत पसंद होता है। इनके विचार बहुत गहरे हो सकते हैं लेकिन इसके साथ ही ये अल्पज्ञ भी होते हैं। इन्हें लगता है कि ये दूसरों से ज़्यादा योग्य हैं। इसके अलावा मिथुन राशि वाले दूसरों की कोई बात नहीं सुनते हैं।
सिंह : 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि के जातक बहुत अहंकारी होते हैं। ये अपना पैसा बड़े ही उत्साह के साथ खर्च करते हैं। ये समाज में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अपने ऊपर खूब पैसा खर्च करते हैं और इन्हें इसमें कोई बुराई भी नज़र नहीं आती है।
वृषभ : 20 अप्रैल – 20 मई
इस राशि के जातक अपने लुक्स पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। इस मामले में ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर आपको इनके महंगे स्पा सेशन या बैग के बारे में सुनने को मिले तो हैरान होने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है। अपनी इस आदत के कारण ये बैंकरप्ट या दिवालिया भी हो सकते हैं।
धनु : 23 नवंबर – 22 दिसंबर
इस लिस्ट में शामिल बाकी राशियों की तरह धनु राशि वाले ज़्यादा फिजूलखर्ची नहीं करते हैं। इन्हें पता होता है कि इन्हें कितना खर्च करना और ये किस काबिल हैं। ये अचानक से खुद को बिगाड़ लेते हैं।