For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हथेली पर बनी रेखाओं से जानिए कितने बच्‍चों होंगे आपके भविष्‍य में

हाथों की हथेली पर भाग्‍य की रेखा के साथ "बच्चों की रेखा" भी होती है आइए इन रेखा का अध्‍ययन करके जानें कि आपको कितने बच्चे हो सकते हैं।

By Super Admin
|

जब कोई ज्योतिषि आपके हाथों को देखता है तो हाथों पर कुछ रेखाएं होती हैं जो आपके भाग्य, नियति या जीवन काल को प्रदर्शित करती हैं, यहां तक कि यह भी बताती हैं कि आपके कितने बच्चे होंगे! चीनी हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हमारी हथेलियों पर कुछ रेखाएं होती हैं जो यह बताती हैं कि आपके कितने बच्चे हो सकते हैं। ये खड़ी रेखाएं होती हैं जो आपकी कनिष्ठा (सबसे छोटी उंगली) के आधार के नीचे और शादी की रेखा के ऊपर स्थित होती हैं।

आइए इन रेखाओं के बारे में विस्तार से जानें जिन्हें "बच्चों की रेखा" भी कहा जाता है और जानें कि आपको कितने बच्चे हो सकते हैं! आइये और अधिक जानें।

जुड़वां बच्चे

जुड़वां बच्चे

यदि आपकी हथेली पर बच्चों की रेखा अंत में जाकर बंट जाती है तो यह जुड़वां बच्चों का संकेत होता है। इसमें बहुत अधिक संभावना होती है कि आप जुड़वां बच्चों को जन्म दें।

लड़का !

लड़का !

चीनी हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आपकी हथेली पर गहरी और चौड़ी रेखाएं लड़का होने की संभावना दर्शाती हैं।

लडकी!

लडकी!

ऐसा माना जाता है कि पतली और उथली रेखाएं लड़की होने की संभावना दर्शाती हैं।

कमज़ोर बच्चा

कमज़ोर बच्चा

ऐसा माना जाता है कि बच्चों का संकेत करने वाली रेखा के प्रारंभ में यदि द्वीप बने हों तो इससे यह संकेत मिलता है कि आमतौर पर बच्चा जीवन के प्रारंभिक वर्षों में बीमार रहेगा।

बच्चों को पालने में परेशानी

बच्चों को पालने में परेशानी

ऐसा माना जाता है कि यदि बच्चों का संकेत देने वाली रेखा के अंत में यदि द्वीप बने हों तो माता पिता को बच्चों को बड़ा करना बहुत मुश्किल होता है और माता पिता को बच्चों का पालन पोषण करने में बहुत समस्या आती है।

बच्चे के शरीर का आकार ख़राब होना

बच्चे के शरीर का आकार ख़राब होना

यदि यह रेखा वक्र या मुड़ी हुई हो तो यह बच्चे के शरीर के आकार में किसी प्रकार की कमी को दर्शाता है और ऐसा बच्चा अक्सर बीमार भी रहता है।

पुरुषों के हाथ में बच्चों की रेखाएं

पुरुषों के हाथ में बच्चों की रेखाएं

ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के हाथ में बच्चों की रेखाएं हों तो यह बच्चे के स्वास्थ्य की ओर इशारा करती हैं। परन्तु आम तौर पर यह ये बताती हैं कि बच्चा अक्सर बीमार रह सकता है।

महिलाओं में बच्चों की रेखाएं

महिलाओं में बच्चों की रेखाएं

महिलाओं के हाथ में बच्चों की रेखाएं बच्चों के रंग रूप और बच्चों की संख्या को प्रदर्शित करती है।

English summary

हथेली पर बनी रेखाओं से जानिए कितने बच्‍चों होंगे आपके भविष्‍य में

Ever wondered how many kids you might have in your lifetime? Check out what palmistry reveals about the number of kids that you could have!
Desktop Bottom Promotion