Just In
- 41 min ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
- 3 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 12 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 13 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Don't Miss
- News Mobile Blast: कानों में ईयरफोन, जेब में मोबाइल, अचानक हुआ धमाका, मोबाइल के उड़े चिथड़े, महिला की दर्दनाक मौत
- Technology HMD ने एक साथ तीन नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
- Finance OPINION: राज्य हित, देश हित के साथ विश्व कल्याण की सोच रखती है हरियाणा सरकार
- Movies Viral Video- रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, इंडिया गेट से वायरल हुआ मजेदार वीडियो!
- Education JEE Main Topper List 2024: 56 छात्रों को मिला 100 NTA Score, देखें छात्रों की पूरी सूची, JEE Result सीधा लिंक
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
कांग्रेस ने रोज डे पर बताया, जवाहर लाल नेहरु क्यों लगाते थे कोट पर गुलाब
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हमेशा अपनी अचकन में लाल गुलाब का फूल लगाया करते थे! क्या कभी सोचा है बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू क्यों रोजाना अपने जैकेट या अचकन पर गुलाब का फूल लगाया करते थे। खैर, इसका जवाब कांग्रेस पार्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिया है।
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे के मौके पर पर कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरु की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि पंडित जी अपनी पत्नी कमला नेहरू की याद में अपने कोट पर लाल गुलाब लगाते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू की मृत्य साल 1938 में हुई थी। उस वक्त वे जेल में थे।
|
कांग्रेस ने किया ये खुलासा
कांग्रेस ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा "पंडित जवाहरलाल नेहरू अपनी पत्नी कमला नेहरू की याद में हर रोज़ अपने में लाल गुलाब लगाया करते थे। लंबी बीमारी के चलते कमला नेहरू जी की साल 1938 में मौत हो गई थी। वैसे ये तो वो एक वजह है जो कांग्रेस ने बताई है लेकिन कई और कारण है जिसकी वजह से जवाहर लाल नेहरु अपनी अचकन और जैकेट पर गुलाब लगाया करते थे।
Most Read : हर गुलाब का रंग कुछ कहता है, जानें 9 या 15 गुलाब देने का क्या है मतलब
इंदिरा चुनती पिता के लिए गुलाब
जब इंदिरा गांधी छोटी थी तो प्रियदर्शनी (इंदिरा गांधी का बचपन का नाम) के दिनचर्या का अहम काम था, अपने पिताजी के लिए बाग का सबसे गहरा लाल गुलाब तोड़ना।
गुलाब और बच्चें एक जैसे
बताया जाता है कि एक सभा के दौरान एक एक बच्ची ने उनके कोट पर सबसे पहले लाल गुलाब लगाया था। एक तथ्य के अनुसार, 1938 के आस-पास एक जलसे में एक बच्ची ने अपने चाचा नेहरू के कोट पर लाल गुलाब लगा दिया था। कहा जाता है कि एक बार अपने भाषण में चाचा नेहरू ने बच्चों और लाल गुलाब की तुलना करते हुए कहा था कि बच्चे बगिया की कलियों के जैसे ही होते हैं. उन्हें प्रेम से, स्नेह से बड़ा करना पड़ता है क्योंकि वे ही देश का भविष्य होते हैं।
एक इंटरव्यू में कहीं थी ये बात
जब The Ladies Home Journal' के सह-संपादक Bruce और Beatrice Gould ने जब ये सवाल पूछा, तब नेहरू जी ने कहा कि लाल गुलाब 'चंचलता' का सूचक होता है। गंभीर मसलों के बीच हल्की चीज़ें भी याद करना ज़रूरी होता है।
Most Read : हिंदू कॉलेज का "वर्जिन ट्री", वैलेंटाइन में पूजा करने से चली जाती है वर्जिनिटी