Just In
- 2 min ago मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं? यहां जानें
- 1 hr ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 1 hr ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
- 3 hrs ago Zero Shadow Day 2024 Timing: आज बैंगलोर में परछाई छोड़ देगी लोगों का साथ, जानें कितने बजे होगी ये अनोखी घटना
Don't Miss
- News ट्विटर पर E और Y का जबरदस्त ट्रेंड देख यूजर हुए हैरान, वायरल मीम का ये है असली मतलब
- Movies बहन के संगीत में कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा के साथ की ऐसी हरकत की लोग बोले- अरे शर्म कर लो...
- Technology realme narzo 70 और iqoo z9 की तुलना, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, यहां जानिए
- Education MP Board 2024: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024, डिजिलॉकर, SMS और वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें
- Finance Bangalore Weather Today: बेंगलुरु का गर्मी ने किया बुरा हाल, अप्रैल में रहा इतिहास का दूसरा सबसे गर्म दिन
- Automobiles Shilpa Shetty के पति Raj Kundra की बढ़ी मुसीबत! ED ने जब्त की करोड़ो की कार
- Travel केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
जिंदा ऑक्टोपस खाने चली थी ये लड़की देखें क्या हुआ हश्र
ब्लॉगिंग के बाद इन दिनों व्लॉगिंग का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। व्लॉगिंग से जुड़े लोग कुछ भी करते हैं और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर देते हैं, इनका मकसद अपने फॉलोवर्स और व्यूज बढ़ाना होता है। ये अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन करने और उनके सामने कूल बनने के चक्कर में कुछ नया और अलग करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
कुछ इसी मकसद से एक व्लॉगर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश की लेकिन उसका ये आईडिया तब भयानक तजुर्बे में बदल गया जब वो जिंदा ऑक्टोपस इसके चेहरे पर ही चिपक गया। उस लड़की के साथ आखिर क्या हुआ और इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये लेख और देखें वीडियो।
ये लड़की लाइव स्ट्रीमिंग करने में है एक्सपर्ट
ये लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवन' के नाम से जानी जाती है और अपने इसी अकाउंट से वो सी फूड खाते हुए अपनी लाइव वीडियो शेयर करती है। इस लड़की ने अपने इसी पैशन को एक कदम और आगे ले जाने का फैसला किया और लाइव वीडियो के दौरान एक जिंदा ऑक्टोपस खाने का सोचा।
Most Read:गर्भ में जुड़वां बच्चों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
लड़की ने हाथ में लिया हुआ था जिंदा ऑक्टोपस
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ये व्लॉगर हाथ में अच्छा खासा बड़ा ऑक्टोपस लेकर अपने चेहरे के पास लाते हुए नजर आयी। वो ऑक्टोपस के एक हिस्से को दांत से काटने की प्लानिंग कर रही थी।
उसकी हंसी कुछ ही देर में आंसुओं में हुई तब्दील
इस लड़की का ऑक्टोपस का एक बाईट लेना उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। हमले का आभास होते ही ऑक्टोपस आक्रामक हो गया और देखते ही देखते वो उस लड़की के चेहरे पर चिपक गया। लाइव स्ट्रीमिंग की वजह से वो लड़की शुरुआत में तो थोड़ी हंसती हुई नजर आयी जैसे उसके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन धीरे धीरे ये दर्द और आंसुओं में बदल गया।
Most Read:शोध की मदद से जानें शारीरिक संबंध बनाने के बाद मर्दों को कैसा महसूस होता है
आखिरकार ऑक्टोपस से मिल ही गया छुटकारा
बहुत देर तक चले संघर्ष के बाद व्लॉगर अपने चेहरे से ऑक्टोपस को हटाने में कामयाब हो पायी। मगर इस जद्दोजहद की वजह से ऑक्टोपस ने लड़की के चेहरे को नुकसान पहुंचा दिया जिससे खून भी बह रहा था। गाल में उसे काफी चोट पहुंची।
अपनी जान बचाने के लिए ऑक्टोपस और व्लॉगर के बीच चली जंग का वीडियो यहां देखें।