Just In
- 5 hrs ago
आप भी सोच रहे हैं डबल कॉन्डोम के इस्तेमाल के बारे में, तो पहले जान लें ये बातें
- 8 hrs ago
तो इस वजह से स्कूल में टीचर देती थी उठक-बैठक की सजा!
- 14 hrs ago
16 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों की सेहत में आएगा सुधार, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
- 1 day ago
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर: आर्थिक मामलों में कन्या राशि वाले रहेंगे इस हफ्ते भाग्यशाली
Don't Miss
- News
नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी
- Finance
फॉर्च्यून इंडिया-500 लिस्ट : खत्म हुई इंडियन ऑयल की बादशाहत, रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी नंबर वन
- Sports
ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह को हुआ भारी नुकसान, कोहली टॉप पर बरकरार, देखें लिस्ट
- Movies
INTERVIEW: "दबंग 3 के बाद इस इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिलने वाला है"- सलमान खान
- Technology
TikTok और WWE की पार्टनरशिप, अब फाइट और बैकस्टेज वीडियो देखना होगा मजेदार
- Automobiles
रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत में हुई वृद्धि, जाने हुई कितनी महंगी
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
जिंदा ऑक्टोपस खाने चली थी ये लड़की देखें क्या हुआ हश्र, वायरल हो रहा है वीडियो
ब्लॉगिंग के बाद इन दिनों व्लॉगिंग का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। व्लॉगिंग से जुड़े लोग कुछ भी करते हैं और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर देते हैं, इनका मकसद अपने फॉलोवर्स और व्यूज बढ़ाना होता है। ये अपने फॉलोवर्स का मनोरंजन करने और उनके सामने कूल बनने के चक्कर में कुछ नया और अलग करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
कुछ इसी मकसद से एक व्लॉगर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश की लेकिन उसका ये आईडिया तब भयानक तजुर्बे में बदल गया जब वो जिंदा ऑक्टोपस इसके चेहरे पर ही चिपक गया। उस लड़की के साथ आखिर क्या हुआ और इस केस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये लेख और देखें वीडियो।

ये लड़की लाइव स्ट्रीमिंग करने में है एक्सपर्ट
ये लड़की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवन' के नाम से जानी जाती है और अपने इसी अकाउंट से वो सी फूड खाते हुए अपनी लाइव वीडियो शेयर करती है। इस लड़की ने अपने इसी पैशन को एक कदम और आगे ले जाने का फैसला किया और लाइव वीडियो के दौरान एक जिंदा ऑक्टोपस खाने का सोचा।
Most Read: गर्भ में जुड़वां बच्चों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

लड़की ने हाथ में लिया हुआ था जिंदा ऑक्टोपस
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ये व्लॉगर हाथ में अच्छा खासा बड़ा ऑक्टोपस लेकर अपने चेहरे के पास लाते हुए नजर आयी। वो ऑक्टोपस के एक हिस्से को दांत से काटने की प्लानिंग कर रही थी।

उसकी हंसी कुछ ही देर में आंसुओं में हुई तब्दील
इस लड़की का ऑक्टोपस का एक बाईट लेना उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। हमले का आभास होते ही ऑक्टोपस आक्रामक हो गया और देखते ही देखते वो उस लड़की के चेहरे पर चिपक गया। लाइव स्ट्रीमिंग की वजह से वो लड़की शुरुआत में तो थोड़ी हंसती हुई नजर आयी जैसे उसके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन धीरे धीरे ये दर्द और आंसुओं में बदल गया।
Most Read: शोध की मदद से जानें शारीरिक संबंध बनाने के बाद मर्दों को कैसा महसूस होता है
आखिरकार ऑक्टोपस से मिल ही गया छुटकारा
बहुत देर तक चले संघर्ष के बाद व्लॉगर अपने चेहरे से ऑक्टोपस को हटाने में कामयाब हो पायी। मगर इस जद्दोजहद की वजह से ऑक्टोपस ने लड़की के चेहरे को नुकसान पहुंचा दिया जिससे खून भी बह रहा था। गाल में उसे काफी चोट पहुंची।
अपनी जान बचाने के लिए ऑक्टोपस और व्लॉगर के बीच चली जंग का वीडियो यहां देखें।