Just In
- 18 min ago तपती गर्मी में झटपट इस तरह बनाएं वाटरमेलन जूस, यह रही रेसिपी
- 1 hr ago Vastu Tips: कर्ज के जंजाल में बुरी तरह फंस चुके हैं आप, तो इन वास्तु उपायों की जल्द लें मदद
- 3 hrs ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- 4 hrs ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
Don't Miss
- News Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में कंगना ने छतरी की छांव में किया रोड शो, गन्ने का जूस पीने रुके CM शर्मा
- Technology Realme Narzo 70 5G की Amazon पर अर्ली बर्ड सेल आज, जानें ऑफर्स व कीमत डिटेल्स
- Movies कोरियोग्राफर ने करिश्मा कपूर के साथ की थी ऐसी हरकत? फूट फूटकर रोई हसीना, कैंसिल कर दी शूटिंग!
- Finance LIC Fraud: LIC पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं तो हो जाएं सतर्क, जानें क्यों कंपनी ने कहा ‘नक्कालों से रहें सावधान!’
- Education JEE Advanced 2024 के लिए 2.50 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, देखें श्रेणी-वार उम्मीदवारों की सूची
- Automobiles Jeep Wrangler Facelift Review : चलाने में कैसी है ऑफ-रोडर SUV? नए डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ हुए ये बदलाव
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे जो संभालेंगे आर्मी चीफ पद की जिम्मेदारी
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना का अध्यक्ष चयनित किया गया है। 29वें सेना अध्यक्ष मनोज पांडे नागपुर से आते हैं और वे एम.एम. नरवाने की जगह आर्मी चीफ़ का पद संभालेंगे। वे कोर्प्स ऑफ़ इंजीनियर के पहले ऐसे कमांडर होंगे जो अब आर्मी चीफ का पद ग्रहण करेंगे। इससे पहले इन्फेंट्री, आर्टिलरी और आर्मरेड रेजिमेंट के ही कमांडर इस पद पर आते रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 30 अप्रैल के बाद बनने वाले भारत के नए आर्मी चीफ़ के बारें में कुछ महत्वपूर्ण बातें-
परिवारिक पृष्ठभूमि
ले. जनरल मनोज पांडे के पिता मनोविज्ञान के प्रोफ़ेसर रहे हैं तो वहीं उनकी स्वर्गीय माता जी आल इंडिया रेडियो की प्रचलित अनाउंसर रहीं। उनके छोटे भाई भी भारतीय सेना का हिस्सा रहें और कर्नल के पद पर रहते हुए रिटायर्ड हुए। वहीं उनके बेटे भी भारतीय वायु सेना में अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे नेशनल डिफेन्स अकादमी से पास आउट हैं और 1982 में वे कोर्प्स ऑफ़ इंजीनियर में कमीशंड हुए थे।
महत्वपूर्ण पदभार
इससे पहले मनोज पांडे पूर्वी सेना अध्यक्ष थे जहां सेना सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के समक्ष देश की रक्षा करती है। उन्होंने अंडमान एवं निकोबार कमांड में भी चीफ का पद संभाला हुआ है।
अन्य उपलब्धियां
इसके साथ ही वे यूनाइटेड नेशन्स मिशन में चीफ़ इंजीनियर के तौर पर अफ्रीकी देशों इथियोपिया और एरीट्रिया में भी अपनी सेवाएं देने गए थे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे बहुत सारे प्रतिष्ठित सेना पदकों से भी नवाज़े जा चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ कोमेंडेशन और दो बार जीओसी-इन-सी कोमेंडेशन पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।