For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सफलता के पीछे है महिला का हाथ, जानें विनीता सिंह की सक्सेज स्टोरी

|

आने वाले 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन की शुरुआत महिलाओं को सशक्त करने और प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने काम से नया मुकाम हासिल किया है। आज हम इस लेख में आपको उस महिला के बारे में बताएंगे जिनके प्रोडक्ट हर महिला के बीच पॉपुलर है। इस आर्टिकल में हम आपको शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और को फाउंडर विनीता सिंह की जर्नी और सक्सेज स्टोरी के बारे में बताएंगे। उनकी जर्नी लाखों महिलाओं के लिए मिशाल है।

कौन है विनीता सिंह

कौन है विनीता सिंह

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक ब्रांड की सीईओ और को-फाउंडर हैं। शुगर ब्रांड अपनी लिपस्टिक के लिए महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इन दिनों वह पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में नजर आ रही है।

इस हॉलीवुड सिंगर की वजह से बप्पी दा ने पहनना शुरु क‍िया था सोना, जानें ऐसी ही कुछ उनसे जुड़ी अनसुनी बातेंइस हॉलीवुड सिंगर की वजह से बप्पी दा ने पहनना शुरु क‍िया था सोना, जानें ऐसी ही कुछ उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

बिजनेस के लिए ठुकरा दिया ऑफर

बिजनेस के लिए ठुकरा दिया ऑफर

विनीता ने 23 की उम्र में एक करोड़ रुपए का ऑफर ठुकरा दिया था। वह उस समय अपनी खुद की कंपनी शुरू करना चाहती है जिसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपए ठुकरा दिए थे। यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क था क्योंकि उनको इन्वेस्टमेंट बैंक से एक करोड़ का ऑफर मिला था। उनके दोस्त और पिता उन्हें जॉब ऑफर करने के लिए काफी दबाव दे रहे थे। इसलिए उनके लिए यह फैसला लेना बहुत ही रिस्की था। उनको पता था कि वह अपने जीवन का सबसे बड़ा रिस्क ले रही है लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला बल्कि अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।

महज 2 दिन ही स्कूल गई थीं लता मंगेशकर, इन फैसलों ने बनाया उन्हें सुर सम्राज्ञीमहज 2 दिन ही स्कूल गई थीं लता मंगेशकर, इन फैसलों ने बनाया उन्हें सुर सम्राज्ञी

कैसे शुरू हुई शुगर कॉस्मेटिक

कैसे शुरू हुई शुगर कॉस्मेटिक

विनीता सिंह ने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ साल 2012 शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की थी। साल 2019- 2020 में उनके ब्रांड ने 100 करोड़ का बिजनेस किया था। शुगर कॉस्मेटिक उस समय बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहा था। आज के समय में शुगर कॉस्मेटिक के लाखों प्रोडक्ट बिकते है।

Viral: साउथ कोरिया ने बनाया अनोखा मास्क, नाक तक कर सकते है फोल्‍ड लेकिन कोरोना समेत कई बैक्‍टीरिया से बचाता हैViral: साउथ कोरिया ने बनाया अनोखा मास्क, नाक तक कर सकते है फोल्‍ड लेकिन कोरोना समेत कई बैक्‍टीरिया से बचाता है

एक छोटे कमरे से शुरू की थी जर्नी

एक छोटे कमरे से शुरू की थी जर्नी

विनीता सिंह अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आई थी। मुंबई में वह एक छोटे से कमरे में रहती है। एक छोटे कमरे में रखकर विनीता ने अपनी मेहनत जारी रखी और अपना बिजनेस शुरू किया। विनीता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने बिना किसी फंडिंग के अपने स्टार्टअप शुरू करने की कोशिश की थी।

महज 2 दिन ही स्कूल गई थीं लता मंगेशकर, इन फैसलों ने बनाया उन्हें सुर सम्राज्ञीमहज 2 दिन ही स्कूल गई थीं लता मंगेशकर, इन फैसलों ने बनाया उन्हें सुर सम्राज्ञी

विनीता सिंह की नेटवर्थ

विनीता सिंह की नेटवर्थ

विनीता सिंह आज के समय में अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। उनके नेटवर्थ की बात की जाए तो उनकी नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ रुपए है। विनीता सिंह बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक में जज की भूमिका के लिए पांच लाख रुपए का पेमेंट लेती है।

Guru Gobind Singh Jayanti 2022: जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातेंGuru Gobind Singh Jayanti 2022: जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

फिटनेस

फिटनेस

विनीता सिंह बिजनेसवुमन के साथ साथ एथलीट भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। साल 2013 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में अल्ट्रा मैराथन में भाग लिया था। उन्होंने उस मैराथन में डाउन रन पूरा करने के लिए कॉमरेड बैक टू बैक मेडल मिला था।

Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021: 21 साल बाद भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्सHarnaaz Sandhu Miss Universe 2021: 21 साल बाद भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स

Lipstick लगाने से होंठ फटने पर क्या करें, लिपस्टिक लगाने से होंठ फटने की वजह | Boldsky
विनीता की पढ़ाई

विनीता की पढ़ाई

विनीता सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने आई आई एम अहमदाबाद से एमबीए किया है।

IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट है ट्वीटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल, जानिए उनके बारे में कुछ अनसुनी बातेंIIT बॉम्बे से ग्रेजुएट है ट्वीटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल, जानिए उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें

English summary

Sugar Cosmetics CEO Vineeta Singh Success Story In Hindi

International Women's Day: Success Story Of Ceo Of Sugar Cosmetics Vineeta Singh In Hindi. Read On.
Desktop Bottom Promotion