For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

केरल की इस महिला ने जीता लोगों का दिल, दिव्यांग व्यक्ति के लिए किया ये काम

|

मौजूदा समय में जब हर तरफ से निराश करने वाली खबरें ही आ रही हों, वहां किसी का एक छोटा सा प्रयास भी दिल खुश कर जाता है। मगर हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, उनका प्रयास वाकई काबिलेतारीफ है।

Kerala Woman Helps Blind Man Get Into a Bus

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक नारंगी रंग की साड़ी पहने हुए महिला बस का पीछा करती है। बस रुकवाने के बाद वह कंडक्टर से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहती है। वो महिला दोबारा पीछे दौड़ कर जाती है और एक दिव्यांग व्यक्ति का हाथ पकड़ कर उन्हें बस तक लाती है। बस में उन्हें बैठा देने के बाद वो महिला वहां से जाती है।

यह वीडियो केरल का बताया जा रहा है। आप भी ये वीडियो जरूर देखें। सोशल मीडिया पर इस महिला के काम की खूब तारीफ की जा रही है। महिला को इस वीडियो के रिकॉर्ड होने की जानकारी नहीं है। उनके द्वारा उस अनजान व्यक्ति के लिए किया ये काम कई लोगों को इमोशनल कर रहा है।

English summary

Viral Video: Kerala Woman Wins Hearts By Stopping Bus For Blind Person

A woman from Kerala was captured on camera helping a blind man catch a bus.
Desktop Bottom Promotion