Just In
- 41 min ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- 1 hr ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
- 4 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 14 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
Don't Miss
- News बिहार के पॉपुलर YouTuber Manish Kashyap होंगे BJP में शामिल, चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जानें क्या है प्लान?
- Movies 'डिंपल कपाड़िया के बच्चे आपके हैं या ऋषि कपूर के..?' जब राजेश खन्ना की बदतमीजी पर इस हसीना ने दिया जवाब..
- Finance Banglore Weather News: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण क्या बेंगलुरु के लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा असर?
- Technology Jio Cinema ने लॉन्च किए अपने धमाकेदार प्लान्स, बिना एड मिलेगा कंटेंट देखने का लाभ
- Automobiles लाउड Music चलाकर कार चलाना पड़ सकता है भारी! हो जाएं सावधान, वरना बाद में हो सकता बड़ा नुकसान
- Education JEE Main Topper List 2024: 56 छात्रों को मिला 100 NTA Score, देखें छात्रों की पूरी सूची, JEE Result सीधा लिंक
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Ravi Dahiya: किराए की जमीन पर खेती करके रवि कुमार दहिया की हुई ट्रेनिंग, आज देश को दी है ओलिंपिक पदक की खुशी
पिछले कुछ समय से ओलम्पिक जैसे मंच पर भारतीय पहलवानों ने अपना अच्छा प्रदर्शन का दौर जारी रखा है और टोक्यो 2020 में रवि कुमार दहिया का नाम भी जुड़ गया है। 23 वर्षीय भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने बुधवार को अपने कुश्ती के ओलम्पिक सेमीफाइनल मैच को जीतकर भारत के खाते में चौथा मैडल पक्का कर दिया है और साथ ही अपना नाम खेल जगत में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। हर देशवासी को जाननी चाहिए युवा खिलाड़ी रवि कुमार दहिया के संघर्ष, त्याग और परिश्रम की कहानी।
पिता का संघर्ष
कुश्ती के मक्का कहे जाने वाले हरियाणा राज्य के सोनीपत से आने वाले रवि कुमार दहिया ने 10 वर्ष की उम्र से ही दिग्गज पहलवान सतपाल सिंह के निर्देशन में छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता एक किसान थे और किराये के ज़मीन पर खेती किया करते थे। आर्थिक तंगी होने के बावजूद उनके पिता ने अपने बेटे की ट्रेनिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे हर रोज अपने गांव से छत्रसाल स्टेडियम तक की 40 किलोमीटर की यात्रा करके रवि तक फल व् दूध पहुंचाया करते थे ताकि ट्रेनिंग के लिए उन्हें पर्याप्त पोषण मिलता रहे।
चोट से रहा है नाता
2015 जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रवि ने 55 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता, लेकिन सेमीफाइनल में चोटिल भी हो गए। उसके बाद 2017 के सीनियर नेशनल्स में भी एक बार फिर चोट ने उन्हें परेशान किया। इस कारण उन्हें कुछ समय तक मैट से दूर भी रहना पड़ा। लेकिन 2018 में उन्होंने अंडर 23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार वापसी की और रजत पदक अपने नाम किया था।
महत्वपूर्ण पदक किये अपने नाम
रवि कुमार चोट से वापसी के बाद से ही बेहद अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं। 2019 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता। वहीं 2020 और 2021 दोनों वर्षों के एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये।
यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय ओलम्पिक पदकों की उमीदों की चर्चाओं में अंडरडॉग रवि कुमार दहिया का नाम कहीं नहीं था परन्तु आज उन्होंने अपने खेल से पूरे देश को पदक की ख़ुशी दी है।