For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानिये किस राशि के लोग कौन सी बातों को ले कर बोलते हैं सबसे ज्‍यादा झूंठ

हर व्‍यक्ति की राशि के हिसाब से उसके व्‍यक्तित्‍व का पता लगाया जा सकता है। हर राशि के इंसान की फितरत अलग होती है।

By Aditi Pathak
|

हर व्‍यक्ति की राशि के हिसाब से उसके व्‍यक्तित्‍व का पता लगाया जा सकता है। हर राशि के इंसान की फितरत अलग होती है। वो इसी फितरत के हिसाब से सच और झूठ को भी अपनी जिदंगी में जगह देते हैं।

राशिफल के आधार पर आपने भविष्‍य, प्‍यार, डेट, सेक्‍स आदि के बारे में पहले से ही काफी कुछ पढ़ चुके होंगे। लेकिन क्‍या आपने कभी राशि के हिसाब से झूठ बोलने के बारे में कुछ पढ़ा है। अगर नहीं तो आप इस लेख को पढें कि किस राशि के लोग किस तरह के झूठ बोलने में माहिर होते हैं:

मेष:

मेष:

ये लोग निडर होने के बारे में झूठ बोलते हैं। जबकि इन लोगों को स्‍काईडाइव, जे स्‍काई और बंगी जम्‍प आदि से बहुत डर लगता है। ये लोग मकड़ी या लिफ्ट से भी डरते हैं। लेकिन इसे स्‍वीकारने में ये झिझकते हैं।

वृषभ:

वृषभ:

वे झूठ बोलते हैं कि उन्‍हें किसी की परवाह नहीं है। वो ऐसा जताते हैं कि उनकी एक्‍स उनका अतीत है लेकिन ऐसा नहीं है उनके मन में अभी भी कुछ है। वो अपने अंदर सभी भावनाओं का खत्‍म होना दिखाते हैं जो कि सच नहीं है। यकीन मानिए वो इस मामले में बेहद झूठ होते हैं।

मिथुन:

मिथुन:

वे बीमार या थके हुए होने के बारे में झूठ बोलते हैं। जब भी कोई व्यक्ति यह बोलता है कि वो सही नहीं लग रहे तो एलर्जी या कोई अन्‍य बहाना बनाकर बात को टाल देते हैं।

कर्क:

कर्क:

ये लोग अपने रिश्तों के बारे में जमकर झूठ बोलते हैं, क्योंकि वे अपने रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया में दिखावा करना पसंद करते हैं। वे दुनिया भर से झगड़े को छुपाते हैं। वो सच किसी को नहीं बताते हैं।

सिंह:

सिंह:

वे झूठ बोलते हैं कि वे कितने पैसे कमाते हैं। वे अपने दोस्तों के शॉट्स खरीदने से नहीं कतराते हैं, भले ही वे अपने खुद के किराए का भुगतान करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हों!

कन्या

कन्या

वे मदद करने के बारे में झूठ बोलते हैं। जब लोगों को उनकी जरूरत होती है तो वो असहजता जताते हैं और इससे बचते हैं। वो अपनी जिदंगी को अपने आप हार्ड बना लेते हैं और परिस्थितियों पर इल्‍जाम लगाते हैं।

तुला:

तुला:

वे झूठ बोलते हैं कि उन्‍होंने किसी को माफ कर दिया, जबकि मन में खुन्‍नस रखते हैं। वो सिर्फ इसका दिखावा करते हैं और लम्‍बे समय तक ऐसा करते रहते हैं।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

वे खुद के द्वारा शराब पीने के बारे में झूठ बोलते हैं। इनहें पैग के नम्‍बर बढ़ाकर बताने में मज़ा आता है। साथ ही ये कितने लोगों को किस कर चुके हैं, इस बारे में भी झूठ बोलते हैं। अपने दोस्‍तों को खुश करने के लिए कई बार ये गलत तरीकों का चुनाव करते हैं।

धनु:

धनु:

ये अपनी सिंगल लाइफ के बारे में झूठ बोलते हैं। ये रिश्‍ते में नहीं पड़ना चाहते हैं और कई बार अकेलापन भी महसूस करते हैं। लेकिन वो इसे कभी किसी के सामने जाहिर नहीं होने देते हैं।

मकर:

मकर:

ये एकसाथ होने के बारे में झूठ बोलते हैं। ये अंदर से स्‍ट्रांग होने की एक्टिंग करते हैं लेकिन खुद को हमेशा कंफ्यूज पाते हैं कि ये कर क्‍या रहे हैं।

कुंभ:

कुंभ:

ये लोग छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हैं। ऐसे जताते हैं कि जैसे किसी को कुछ पता ही नहीं है। वे बिजी होने की एक्टिंग करते हैं पर होते नहीं। बाहर न जाने के लिए बहाने मारते हैं और कतराते हैं।

मीन:

मीन:

ये लोग सफेद झूठ बोलने में माहिर होते हैं। इस वजह से कोई इन्‍हें पकड़ नहीं पाता है। वे संगीत को पसंद करते हैं। लेकिन आता-जाता भले ही इन्‍हें कुछ न हो।

English summary

Lies That People Tell According To Zodiac Signs

These are the lies that people tell according to their zodiac signs. Check them out, as it would help you understand each person in a better way.
Desktop Bottom Promotion