Just In
- 2 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 11 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 12 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 12 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
Don't Miss
- News Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम?
- Movies Bollywood News Hindi Live- हीरामंडी की स्क्रीनिंग से सितारों के लुक्स वायरल, सलमान की जींस ने जीता दिल
- Education JEE Main Topper List 2024: 56 छात्रों को मिला 100 NTA Score, देखें छात्रों की पूरी सूची, JEE Result सीधा लिंक
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इस महिला ने बेहद खास वजह से कराया अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर जॉम्बी थीम फोटोशूट
अपने बच्चे के पहले जन्मदिन को आप भी बहुत यादगार बनाना चाहते होंगें। हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे का पहला जन्मदिन बहुत खास होता है। उसके लिए बर्थ डे पार्टी देना बहुत बड़ा काम होता है और आप उसे उसकी जिंदगी का सबसे बेस्ट जन्मदिन बनाना चाहते होंगें।
लेकिन क्या हो अगर आप अपने बच्चे के जन्मदिन के लिए कोई अनोखी थीम चुन लें और वो भी कुछ हैरान कर देने वाली और डरावनी हो तो ?
आपके इस तरह के आइडिया को सुनकर लोग आपकी सोच पर सवाल उठा सकते हैं और जब आप इस आर्टिकल में बताए गए बच्चे के पहले जन्मदिन की पार्टी की थीम के बारे में जानेंगें तो आपको भी कुछ ऐसा ही लगेगा।
ये कहानी है कि एमी लुइस की जिसने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर बहुत बड़ी और शानदार पार्टी दी वो भी जॉम्बी थीम केक की। इस पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हैं तरह-तरह के कमेंट दिए जैसे कि - घृणित, आक्रामक। ये सब शब्द लोगों ने इस बच्चे के जन्मदिन की पोस्ट पर इस्तेमाल किए थे।
इस बच्चे की मां ने जॉम्बी थीम केक चुनने और उसके बेटे का फोटो शूट करवाने का कारण जानकर आपका दिल पिघल जाएगा।
बच्चे के जन्म के समय डॉक्टरों ने लुइस को कहा था कि नाल अलग हो गई है और बच्चे के दिल की धड़कन नहीं चल रही है। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उसके बेटे को उसके गर्भ से बाहर निकाला था और बाहर आकर ना तो वो रोया और ना ही उसका दिल काम कर रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत उसे देखा और उस समय उसके दिल की धड़कन नहीं चल रही थी।
ये कपल मान चुका था कि उनका बेट मर चुका है लेकिन डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। लुइस बताती हैं कि डॉक्टरों ने मेरा हाथ दबाया और उसे मेरी भावनाएं जाहिर करने की कोशिश की। ये सब बहुत पीड़ा दायक था।
मैं समझ नहीं पा रही थी कि ये सब क्या हुआ। मैं तो अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रही थी और वो मर चुका था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उस नन्हे से बच्चे ने जिंदगी से अपनी जंग जारी रखी।
वो 31 अक्टूबर यानि की हैलोविन पर वापिस आ गया। वो उसकी जिंदगी के सबसे लंबे और पीड़ादायक 13 मिनट थे।
लुइस कहती हैं कि जब मैंने पहली बार उसे पकड़ा था तो पूरी दुनिया जैसे धुंधला सी गई है। जो बच्चा मरकर वापिस आया हो और चमत्कार हो गया हो उसके पहले जनम दिन पर जॉम्बी थीम से बेहतर और क्या हो सकता है।
इसी वजह से लुइस ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन के लिए जॉम्बी थीम को चुना।