Just In
- 9 min ago Vaishakh Month 2024 Festival List: शुरू हुआ वैशाख माह, आएंगे अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व
- 47 min ago खूबसूरत स्किन की मल्लिका होती हैं ईरानी महिलाएं, ये हैं इनकी खूबसूरती के 6 राज
- 2 hrs ago उन बाहरी खिड़कियों को कैसे करें साफ, जो है आपकी पहुंच से दूर
- 6 hrs ago Aaj Ka Rashifal 24th April: इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट, बदलेगी इनकी जिंदगी
Don't Miss
- Travel अगले 2 सालों में पूरी तरह से हो जाएगा चेन्नई एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, Know Details
- News Ballia News: बारात लेकर जा रहे दूल्हे पर प्रेमिका ने फेंका तेजाब, हाथ झुलसा, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
- Finance LPG Consumers: सिर्फ डिलीवरी ही नहीं, ग्राहकों को अब एलपीजी कनेक्शन के लिए फ्री सुरक्षा जांच भी मिलेगी
- Movies संगीत में भाभी कश्मीरा शाह का हाथ पकड़े नजर आए आरती सिंह के होने वाले पति, देखते ही एक्टेस का बन गया मुंह
- Technology नोटिफिकेशन, स्क्रीन शेयर, गूगल वॉलेट, काफी कुछ मिलेगा एंड्रॉयड 15 में
- Automobiles Hyundai की इस धांसू सेडान पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन से है लैस
- Education MP Board Result 2024 Live: एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट शाम 4 बजे, कैसे करें रिजल्ट चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
झारखंड में एक पति ने पत्नी की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए बनवा दी मस्जिद
वैसे जब कभी मोहब्बत की मिसाल दी जाती है तो ताजमहल का जिक्र जरुर होता है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की याद में दुनिया को एक नायाब कला का नमूना दिया था। लेकिन इन दिनों झारखंड के जमशेदपुर के कपाली में स्थित फातिमा मस्जिद भी एक खास कारण के वजह से सुर्खियों में है। ये एक ऐसा मस्जिद है जहां सिर्फ महिलाएं नमाज अदा करने आती है। इस मस्जिद को बनाने के पीछे मकसद भी बहुत अहम है। आइए जानते है इस मस्जिद से जुड़ी दिलचस्प काहानी।
सिर्फ महिलाएं ही कर सकती है प्रवेश
झारखंड के जमशेदपुर में एक रिटायर टीचर ने अपनी बीवी की याद में मस्जिद का निर्माण करवाया है। कपाली में स्थित यह फातिमा मस्जिद में सिर्फ महिलाएं ही नमाज पढ़ सकती हैं।
मर्दों को आने की इजाजत नहीं
मस्जिद में मर्दों को आने की इजाजत नहीं है। फातिमा मस्जिद का निर्माण रिटायर टीचर नूर मोहम्मद ने अपनी बीवी फातिमा बेगम की मौत के बाद करवाया। दरअसल, फातिमा बेगम की ख्वाहिश थी कि महिलाओं के लिए एक अलग मस्जिद होनी चाहिए। जहां महिलाएं ही जाएं और धर्म से संबंधित तालीम हासिल कर सकें। और उन्हें एक अलग माहौल मिले जहां वो धर्म की तालीम के साथ-साथ कलात्मक हुनर सीखें और आत्मनिर्भर बन सकें।
झेलना पड़ा था विरोध
नूर ने महिलाओं का लिए मस्जिद बनाने का निर्णय तो कर लिया पर उन्हें काफी विरोध भी झेलना पड़ा। कई धर्मावलंबियों ने महिलाओं के लिए मस्जिद बनाने पर ऐतराज भी जताया। मगर नूर अपनी बीवी की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए डटे रहे। कुछ वक्त बाद लोग उनके समर्थन में आगे आए। नूर ने 22 जनवरी 2017 को इस मस्जिद का निर्माण कराया। झारखंड में कई मस्जिदें हैं जहां इमारत एक ही है पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है।
कोई इमाम नहीं, सिर्फ एक अध्यापिका
फातिमा मस्जिद झारखंड में महिलाओं के लिए पहली मस्जिद है। यहां नमाज पढ़ाने के लिए कोई इमाम नहीं है। एक अध्यापिका सकीना बेगम हैं जो महिलाओं को सिलाई और कढ़ाई सिखती हैं और उन्हें कुरान भी पढ़ाती हैं।