For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अर्थ डे पर गूगल का डूडल वीडियो कर रहा है सबको इंस्पायर

|

गुरुवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर, गूगल ने अपने होमपेज पर एक डूडल बनाया। जिसमें एक महिला एक बड़े पेड़ के नीचे एक किताब पढ़ रही है, जबकि उसकी बेटी पौधे की देखभाल करती है। डूडल का यह एक वीडियो लोगों को अपने बच्चों को पेड़ लगाने के लिए सिखा रहा है, इस तरह प्लांटिंग का यह पाठ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पास हो रहा है।

Googles Earth Day

“इस वर्ष की वार्षिक पृथ्वी दिवस पर डूडल ने इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि हर कोई बीज को एक उज्जवल भविष्य में कैसे रोप सकता है - एक समय में एक पौधा!“ गूगल ने लिखा।

“जिस ग्रह को हम घर कहते हैं, वह जीवन का पोषण करता है। हमारा पर्यावरण हमें बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है और ऐसे में हमें उसे भी कुछ वापिस करना चाहिए। आज के वीडियो डूडल में प्राकृतिक आवासों के भीतर विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए हैं। यह उन कई तरीकों में से एक है, जो हम अपनी पीढ़ियों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वस्थ रखने के लिए कर सकते हैं।

इस पृथ्वी दिवस पर और हर रोज़ - हम सभी को प्रोत्साहित कर सकते हैं कि वे हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करने के लिए कोई ना कोई छोटा सा कार्य करें।

अर्थ डे को सेलिब्रेट करने का आईडिया का जन्म विस्कॉन्सिन के अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा किया गया था। यह पहली बार 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था, जब लगभग 20 मिलियन अमेरिकियों ने स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण के लिए देश भर में सड़कों पर कदम रखा।

Read more about: health environment सेहत
English summary

Google's Earth Day Doodle shows how everyone can plant trees to help save the planet

Google's Earth Day Doodle shows how everyone can plant trees to help save the planet. Know more.
Desktop Bottom Promotion