Just In
- 2 hrs ago Hashimoto : एक्ट्रेस स्मृति खन्ना को प्रेग्नेंसी में हुई ये खतरनाक बीमारी, सीधा गर्भाशय पर करती है हमला
- 4 hrs ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
- 5 hrs ago ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
- 7 hrs ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
Don't Miss
- News Kal ka Match Kaun jeeta 23 April: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs लखनऊ
- Education UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? चेक करें डेट और टाइम
- Movies मलाइका अरोड़ा के इन 8 कटिंग ब्लाउज को करें ट्राई, 500 की साड़ी में भी लगेगी हजारों की डिजाइनर साड़ी
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Super Pink Moon 2020:पृथ्वी के बेहद करीब होगा चंद्रमा, जानें क्या भारत में होगा गुलाबी चांद का दीदार
साल 2020 का सुपर मून यानी चंद्रमा का बड़ा आकार 7 अप्रैल का दिन ढलने के बाद और 8 अप्रैल की सुबह के समय देख पाएंगे। पिंक सुपर मून 8 अप्रैल को भारतीय समय के अनुसार सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर नजर आएगा। गौरतलब है कि अप्रैल माह की पूर्णिमा को पारंपरिक रूप से गुलाबी चंद्रमा या पिंक मून कहा जाता है।
इस वर्ष इसे सुपर पिंक मून इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन ही सुपर मून भी होगा। इसके प्रभाव के कारण आसमान चमकता हुआ नजर आएगा। मगर भारत के लोगों को सुपर पिंक मून के दीदार नहीं हो सकेंगे। जानते हैं इसकी वजह और वो कैसे इस खगोलीय घटना को देख सकते हैं।
सुपर मून क्या है?
चांद को उस वक्त सुपर मून कहा जाता है जब वो पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है। पृथ्वी के बेहद करीब आ जाने की वजह से चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकदार नजर आता है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी से सुपर मून की दूरी 3,56,907 किलोमीटर होगी। वहीं आमतौर पर धरती और चंद्रमा के बीच में औसतन 3,84,400 किलोमीटर की दूरी होती है। ऐसा कहा जा रहा है कि 8 अप्रैल को नजर आने वाला सुपर मून इस वर्ष का सबसे बड़ा और चमकदार सुपर मून होगा।
Most Read: कोरोना वायरस: मास्क और हैंड सैनिटाइजर के बाद अब दुकानों से खत्म हो रहे हैं कॉन्डोम
क्यों कहते हैं इसे पिंक मून?
पिंक मून सुनकर लोगों को लगता है कि इस दिन चांद गुलाबी नजर आता है मगर ऐसा नहीं है। दरअसल बसंत ऋतु के समय में अमेरिका में पिंक फूल 'Phlox Subulata' खिलते हैं और इस कारण ही अप्रैल के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को पिंक मून का नाम दिया गया। यही वजह है कि इस साल का सुपर मून अप्रैल महीने में दिखाई देने के कारण इसे सुपर पिंक मून कहा जा रहा है।
भारत में कैसे देख सकते हैं सुपरमून
भारत में लोग सुपर पिंक मून के दर्शन नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि जब ये खगोलीय घटना हो रही होगी तब भारत में सुबह के 8 बजकर 5 मिनट का समय हो रहा होगा। इस समय सूर्य की रौशनी के बीच चंद्रमा का ये दृश्य नजर नहीं आ सकेगा। मगर आप निराश न हों। अगर आप इस खास घटना का अनुभव करना चाहते हैं तो लाइव स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। मुमकिन है कि नासा और इसरो इसका लाइव टेलेकास्ट करेंगे। आप Slooh के YouTube चैनल पर भी इसका लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
Most Read: कोरोना वायरस: इस देश ने सेक्स और मास्टरबेशन के लिए जारी की गाइडलाइन, जानें क्या कहा