Just In
- 49 min ago
अपनी कमर और रीढ़ को मजबूत रखने के लिए सुहाना खान करती है कागासन, जानें इसके फायदे
- 3 hrs ago
Bada Mangal 2022: ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल आज, जरूर कर लें इन मंत्रों का जाप
- 3 hrs ago
आपको भी है हर चीज में टौमेटो केचप डालकर खाने की आदत, इसे पढ़ने के बाद अपनी इस आदत से तौबा कर लेंगे आप
- 5 hrs ago
किचन में इन तरीको से यूज करें गुड़, खाना बनेगा मजेदार और हेल्दी
Don't Miss
- Movies
तारक मेहता के फैंस लिए बुरी खबर,14 साल बाद मेकर्स के कारण शैलश लोढ़ा ने छोड़ा शो, क्या है सच?
- News
मध्य प्रदेश: दरगाह के पास मूर्ति स्थापित करने को लेकर बवाल, ओवैसी ने शिवराज सरकार को घेरा
- Finance
LIC : IPO ने डुबाया पैसा, निवेशक अब क्या करें, जानिए यहां
- Technology
WhatsApp New leak : होने वाले है Status Section में कुछ बदलाव
- Education
MBSE HSLC Result 2022 Marksheet Download मिजोरम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें
- Automobiles
टाटा हैरियर का नया ट्रिम हुआ लाॅन्च, शानदार फीचर्स से है लैस
- Travel
Mount Abu Summer Festival 2022: कैसे व कब पहुंचें माउंट आबू
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
भारतीय हैं खाने के शौकीन, साल 2021 में लोगों ने इन डिश को किया पंसद, देखें फूड लिस्ट
भारतीय लोग खाने के बेहद शौकीन है। भारत की पंरपराओं के साथ साथ भारत का खान पान भी काफी पॉपुलर है। भारत का खाना विश्व भर में काफी पसंद किया जाता है। भारत के हर राज्य की अपनी एक यूनिक डिश है। देशभर में बिरयानी, डोसा, पोहा, खिचड़ी, दाल चावल और पनीर ऐसी डिश है जिसे बेहद पसंद किया जाता है। हर राज्य के लोगों की अपनी एक पसंदीदा डिश होती है। साल 2021 खत्म होने वाला है। नए साल में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। साल के अंत में फूड डिलीवरी स्विगी ने लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में साल 2021 में राज्य द्वारा सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले फूड्स है। चलिए जानते हैं किस राज्य क्या किया सबसे ज्यादा ऑर्डर।

बेंगलुरू
बेंगलुरू में डोसा सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है। डोसा साउथ इंडिया का पॉपुलर डिश है। डोसा को हेल्दी डिश भी माना जाता है। स्विगी रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू के लोगों ने सबसे ज्यादा डोसा ऑर्डर किया है।

दिल्ली
खाने को लेकर दिल्ली वालों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। दिल्ली ने साल 2021 में दाल मखनी का ऑर्डर सबसे ज्यादा किया है। दिल्ली के लोगों को दाल मखनी काफी पसंद आई है।

चेन्नई
चेन्नई के लोगों ने साल 2021 में सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी का आर्डर किया है। चिकन बिरयानी हर किसी को पसंद है, लेकिन चेन्नई के लोगों को चिकन बिरयानी बेहद पसंद है।

पुणे
पुणे के लोगों ने साल 2021 में पनीर टिक्का मसाला का ज्यादा ऑर्डर किया है। पनीर की डिश को हेल्दी डिश माना जाता है। भारत के लोगों के जुबा पर पनीर का स्वाद हमेशा रहता है।

गुरुग्राम
स्विगी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा दाल मखनी का ऑर्डर मिले। गुरुग्राम में दाल मखनी डिश को काफी पसंद किया गया है। साल भर में लोगों ने सबसे ज्यादा दाल मखनी का ऑर्डर किया है।

कोलकाता
कोलकाता लोगों को मीठा बेहद पसंद होता है। स्विगी की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता के लोगों ने चिकन बिरयानी का अधिक ऑर्डर किया है। चिकन बिरयानी ना केवल कोलकाता बल्कि देशभर के लोगों को पसंद है।

जयपुर
जयपुर अपनी खास थाली के लिए विश्वभर में फेमस है। लोग देश विदेश से जयपुर की थाली का सेवन करने आते है लेकिन क्या आप जानते हैं जयपुर के लोगों को खाने में क्या पसंद है। स्विगी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर के लोगों ने साल 2021 में दाल फ्राई का सबसे ज्यादा ऑर्डर किया है। इससे साफ पता चलता है कि जयपुर के लोगों को दाल फ्राई काफी पसंद है।

लखनऊ
लखनऊ नवाबों का शहर है जहां खूबसूरत इमारतें और खाने का अपना अलग ही जायका है। लखनऊ के लोगों को चिकन बिरयानी बेहद पसंद है। स्विगी रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के लोगों ने साल 2021 में चिकन बिरयानी ज्यादा ऑर्डर किया है।