For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यह आर्म वार्मर इंटरनेट पर हो रहा है वायरल, जानिए क्या है इसमें खास

|

विंटर में हम सभी खुद को ठंड से बचाने के लिए कई तरह के आउटफिट्स को पहनते हैं। इसमें हाईनेक स्वेटर से लेकर लॉन्ग जैकेट्स आदि शामिल हैं। हालांकि हम सभी इसमें स्टाइलिश भी दिखना चाहते हैं। जिसके कारण डिजाइनर विंटर आउटफिट्स में भी कुछ ना कुछ ट्रेंडी करने की कोशिश करते हैं। इसी क्रम में ज़ारा ब्रांड ने एक हाईनेक आर्म वार्मर की रेंज की पेशकश की है। यह आर्म वार्मर बेहद ही यूनिक है और इसलिए इन दिनों इस आर्म वार्मर के यूनिक डिजाइन के कारण यह इंटरनेट पर बेहद वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं इस आर्म वार्मर में क्या है खास-

arm warmer

बेहद यूनिक है इसका डिजाइन
ज़ारा के ऑनलाइन स्टोर पर यह आर्म वार्मर अवेलेबल है। इसका डिजाइन बेहद ही यूनिक है। फुल स्लीव्स और हाई नेक डिजाइन में है। विस्कोस, पॉलिएस्टर और नायलॉन से बना यह आर्म वार्मर ट्विटर पर चुटकुले और मीम्स का विषय बन गया है। बता दें कि इस आर्म वार्मर की कीमत लगभग 1790 रूपए है।
मिल रहे हैं अजब-गजब रिएक्शन

arm warmer

इंटरनेट पर ज़ारा ब्रांड के इस आर्म वार्मर को बेहद ही अजब रिएक्शन मिल रहे हैं। एक व्यक्ति ने इस आर्म वार्मर की तस्वीर ट्वीटर पर ट्वीट की। साथ ही इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, अरे, क्या ज़ारा ठीक है?" इस पोस्ट को तुरंत 77,000 लाइक्स और 13,000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया। वहीं कुछ लोगों को ज़ारा का यह न्यू स्टाइल आर्म वार्मर काफी पसंद भी आया और उन्होंने इसे खरीदकर इसके साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोश ल मीडिया पर पोस्ट भी कीं।

Winter Solstice 2020: साल का सबसे छोटा दिन आज, साथ ही होगा बृहस्पति और शनि का मिलनWinter Solstice 2020: साल का सबसे छोटा दिन आज, साथ ही होगा बृहस्पति और शनि का मिलन

English summary

Zara's Bizarre One Arm Sleeve Sweater Become Topic Of Hilarious Jokes And Memes On Twitter

Zara's Bizarre one arm sleeve-sweater become topic of hilarious jokes and memes on Twitter. Know more
Story first published: Friday, December 25, 2020, 23:44 [IST]
Desktop Bottom Promotion